CLOSE

Railway News रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News लखनऊ रेलखंड में होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी निरस्त रहेगी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में रेल यात्री यात्रा करते हैं।

क्या है पूरा मामला (Railway News)

बताया गया कि लखनऊ-मानकनगर व ऐशबाग-मानक नगर में आठ जून से 14 जून तक प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। जिस कारण रेल मार्ग पर ब्लॉक लिया जाएगा, इससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसके चलते रेलवे ने छह ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है, जिसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

यात्री होंगे परेशान (Railway News)

मेरठ से चलकर लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन में प्रतिदिन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के लिए दर्जनों यात्री सफर करते है। नौ से 14 जून तक ट्रेन के निरस्त रहने से रेलयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी या अन्य संसाधानों का सहारा लेना पड़ेगा।

- Advertisement -

क्या कहते हैं अधिकारी (Railway News)

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। जिससे ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा, ऐसे में कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। पूरा प्रयास है कि यात्रियों को परेशान न होना पड़े।

ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का भी निस्स्त रहेगा संचालन (Railway News)

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छपरा से चलकर आनंद विहार को जाने वाली ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस (05305) 11 जून व आनंद विहार से छपरा को जाने वाली ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस (05306) ट्रेन का संचालन 12 जून को निरस्त रहेगा। इससे भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस Railway news रेल यात्री ध्यान दें, 9 से 14 जून तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-