CLOSE

Railway News लखनऊ मेल एक्सप्रेस में डासना के पास ब्रेक शू में लगी आग, आरपीएफ की तत्परता से बुझाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News दिल्ली से लखनऊ जा रही लखनऊ मेल एक्सप्रेस में सोमवार रात डासना के पास एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के कोच एस-3 के ब्रेक शू में अचानक चिंगारी और आग लगने से धुआं निकलने लगा। आरपीएफ जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पाया गया। ट्रेन को डासना स्टेशन पर रोका गया, जहां अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाई गई। इसके बाद ट्रेन को हापुड़ रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां रेलवे टेक्नीशियनों ने ब्रेक की मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया।

क्या है पूरा मामला (Railway News)

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई लखनऊ मेल एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन से हापुड़ की ओर बढ़ रही थी, तभी कोच एस-3 के पहिए में चिंगारी और आग लग गई। धुआं देखकर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल जय सिंह, जगबीर, कांस्टेबल मनीष, और इंद्रराज कुमार ने तुरंत गार्ड मयंक श्रीवास्तव को सूचित किया। गार्ड ने कंट्रोल रूम को जानकारी देकर ट्रेन को डासना स्टेशन पर रोका, जहां इसका कोई नियमित ठहराव नहीं है। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को हापुड़ लाया गया।

ब्रेक शू की खराबी ठीक कर ट्रेन को किया रवाना (Railway News)

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सीनियर टेक्नीशियन (C&W) धर्मेंद्र सिंह और आरपीएफ निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में रेलवे टीम ने ब्रेक शू की खराबी को ठीक किया। ट्रेन करीब 30 मिनट डासना में रुकी और रात 12 बजे हापुड़ पहुंची। रात 12:05 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

रेलवे अफसरों ने मामले की जांच की शुरू (Railway News)

यह घटना रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाती है, लेकिन आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add
Add
Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-