Railway News आरपीएफ महिला स्टॉफ के लिए 35 लाख रुपये से बनेंगे बैरक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महिला स्टॉफ के लिए रेलवे स्टेशन के निकट बैरक का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि रेलवे अधिकारियों द्वारा भेजा गया प्रस्ताव को रेलवे मुख्यालय द्वारा मंजूर कर लिया गया है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। करीब 35 लाख रुपये की लागत से बैरक का निर्माण कराया जाएगा।

क्या है पूरा मामला (Railway News)

हापुड़ रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने में पुरुष कर्मियों के साथ महिला कर्मियों की तैनाती है। जो रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए यात्रियों को जागरुक करते हैं। रेलवे स्टेशन के निकट आरपीएफ पुरुष कर्मियों के लिए बैरक बनाए गए हैं, जिसमें हॉल, मनोरंजन कक्ष, रसाई, जिम की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों के लिए बैरक की सुविधा न होने के कारण रेलवे क्वार्टरों में शिफ्ट किया हुआ है।

रेलवे अधिकारियों द्वारा पिछले वर्ष आरपीएफ महिला पुलिसकर्मियों के लिए बैरक का निर्माण कराने का मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। महिला बैरक का निर्माण भी पुरुष बैरक के निकट होगा, इसमें पुरुष बैरक के समान ही महिला पुलिसकर्मियों को सुविधा मिलेंगी।

- Advertisement -

क्या कहते हैं अधिकारी (Railway News)

रेलवे के कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि करीब 35 लाख रुपये की लागत से महिला बैरक में कमरे, हॉल, किचन, शौचालय, जिम का निर्माण होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अगले माह से कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-