CLOSE

Indian Railway Video झरनों और पहाड़ों के बीच रफ्तार भरती दिखी ट्रेन, भारतीय रेलवे ने शेयर किया अद्भुत नजारा; देखिए वीडियो

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Railway Video भारतीय रेल पहाड़ी, मैदानी, जंगल समेत तमाम दुर्गम और खूबसूरत क्षेत्रों से होकर गुजरती है। कई जगहों पर तो अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। बारिश के मौसम में तो पहाड़ों के झरने और हरियाली देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। रेल मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे नजारों को दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि ट्रेन जन्नत से गुजर रही हो।

खूबसूरत पहाड़ियों के बीच गुजर रही ट्रेन (Indian Railway Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारतीय रेल कभी खूबसूरत पहाड़ियों के बीच गुजर रही है, तो कभी अनोखे ब्रिज पर चल रही है। कहीं झरना दिखाई दे रहा है तो कहीं ऊंचे ब्रिज से ट्रेन गुजर रही है तो कहीं ट्रेन पहाड़ों को काटकर बनाए गए गुफा में जाती दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर कहें कि भारतीय रेल ने जन्नत का वीडियो शेयर किया है तो गलत नहीं होगा।

खूबसूरत यात्रा पर निकलें (Indian Railway Video)

वीडियो शेयर कर रेल मंत्रालय की तरफ से लिखा गया है कि भारतीय रेलवे के साथ खूबसूरत यात्रा पर निकलें, जहां राजसी पहाड़ और प्रकृति की सुंदरता के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। भारतीय रेल की तरफ से इस वीडियो को २ जुलाई को शेयर किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा है।

- Advertisement -

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Indian Railway Video)

वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इस खूबसूरत नजारे को जल्द ही देखने की बात कह रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो तंज कस रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कृपया यह भी बता दिया करें कि ये नजारे किस रुट पर और कब देखे जा सकते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कई ट्रेनों की छतों में लीकेज हो रहा है, वह वहीं झरने देख लेते हैं। भारतीय रेलवे का धन्यवाद कि झरने देखने के लिए हमें कई दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

विदेश जाने की जरूरत नहीं (Indian Railway Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि एक रील ट्रेन की खराब और घटिया स्थिति पर भी बनानी चाहिए, यकीन मानिए खूब वायरल होगी। एक ने लिखा कि पहड़ों के नजारे देखने के लिए ट्रेन की यात्रा सबसे मजेदार होती है। एक ने लिखा कि इतने खूबसूरत नजारे अगर भारतीय रेल से देखने को मिलते हैं तो विदेश जाने की जरूरत क्या है? बस इन सबको प्रमोट करने की जरुरत है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-