CLOSE

Hapur यात्रीगण कृप्या ध्यान दें…राज्यरानी, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस रहेंगी रद्द, फरवरी में होगी दिक्कत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur यात्रीगण कृप्या ध्यान दें। फरवरी माह में मुरादाबाद मंडल के बालामऊ स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, प्री इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग कार्य होगा। जिस कारण हापुड़ जंक्शन पर ठहरने वाले दो एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। जबकि एक एक्सप्रेस ट्रेन को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा।

कौन-कौन सी एक्सप्रेस रहेंगी रद्​द

फरवरी में बालामाऊ स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। यहां पर 14 से 19 फरवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिस कारण मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से बनारस के बीच संचालित होने वाली 15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 14 से 19 फरवरी तक निरस्त रखा जाएगा।

नौचंदी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

इसके साथ ही सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली 14241/14242 नौचंदी एक्सप्रेस को 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ, कानपुर, खुर्जा वाया हापुड़ के रास्ते चलाया जाएगा।

- Advertisement -

क्या कहते हैं अधिकारी

मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि बालामाऊ स्टेशन यार्ड में होने वाले कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। जिस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को सफर के लिए दूसरी ट्रेनों या अन्य संसाधानों का सहारा लेना पड़ेगा।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-