CLOSE

Eastern Dedicated Freight Corridor फ्रेट काॅरिडोर का ट्रायल हुआ पूरा, मालगाड़ियों का मार्च से शुरू हो सकता है संचालन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Eastern Dedicated Freight Corridor मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए बने रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का ट्रायल पूरा हो गया है। अब मार्च के पहले सप्ताह में ही इस ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन नियमित रूप से शुरू किए जाने की तैयारी शुरू की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों द्वारा ट्रैक का अंतिम रूप से निरीक्षण किया जा रहा है और बाकी बच्ची छोटी-मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है।

रेलवे ट्रैक का कार्य हुआ पूरा (Eastern Dedicated Freight Corridor)

एलएंडटी कंपनी द्वारा खुर्जा से सहारनपुर के पिलखनी तक 225 किलोमीटर में कार्य किया जा रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दो भाग हैं। पहला भाग वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जो कि दादरी से मुंबई के बंदरगाह तक बन रहा है। वहीं दूसरा भाग है ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जोकि लुधियाना से कोलकाता के डालकुनी तक बन रहा है। अब खुर्जा से सहारनपुर से पिलखनी तक रेलवे ट्रैक का कार्य पूरा हो चुका है।

मालगाड़ियों के संचालन की तैयारियों में निर्माण कंपनी जुटी (Eastern Dedicated Freight Corridor)

शुरूआत में ट्रैक का हापुड़ में पिछले वर्ष नवंबर में ट्रायल होना था। बारिश और दूसरी बाधाओं को देखते हुए थोड़ा कार्य पिछड़ गया। इसके बाद वर्ष 2023 मार्च में इसका ट्रायल शुरू किया गया। लगातार संबंधित विभाग इसका निरीक्षण करते रहे।

- Advertisement -

Eastern dedicated freight corridor फ्रेट काॅरिडोर का ट्रायल हुआ पूरा, मालगाड़ियों का मार्च से शुरू हो सकता है संचालन Eastern dedicated freight corridor फ्रेट काॅरिडोर का ट्रायल हुआ पूरा, मालगाड़ियों का मार्च से शुरू हो सकता है संचालन Eastern dedicated freight corridor फ्रेट काॅरिडोर का ट्रायल हुआ पूरा, मालगाड़ियों का मार्च से शुरू हो सकता है संचालन Eastern dedicated freight corridor फ्रेट काॅरिडोर का ट्रायल हुआ पूरा, मालगाड़ियों का मार्च से शुरू हो सकता है संचालन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-