CLOSE

Weight Loss Tips : नींद का वजन घटाने में भी है बड़ा रोल, डाइट और एक्सरसाइज से पहले जानें ये जरूरी फैक्ट्स

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weight Loss Tips जब वजन कम करने की बात होती है, तो हमारा ध्यान सबसे पहले डाइट और एक्सरसाइज पर जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक और ऐसा पहलू है जिसे लोग ज्यादातर इग्नोर कर देते हैं और वो नींद है। दरअसल, वेट लॉस करने के लिए हमारा लाइफस्टाइल सही होना जरूरी होता है। इसमें नींद भी शामिल है। डाइट में लो कैलोरी फूड्स के साथ-साथ, व्यायाम करना की सलाह दी जाती है। मगर क्या आपको पता है नींद से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। मेटाबॉलिज्म की मदद से ही वेटलॉस किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?(Weight Loss Tips)

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि वजन कम करने में नींद की गुणवत्ता एक अहम भूमिका निभाती है। नींद हमारे शरीर की कई प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है, जिससे ऊर्जा का स्तर, ब्लड शुगर, भूख और खाने की पसंद यानी क्रेविंग्स को कंट्रोल किया जाता है।

नींद की कमी कैसे बढ़ा सकती है वजन? (Weight Loss Tips)

कम नींद लेने वाले लोगों को मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि “जिन लोगों की नींद छह घंटे या उससे कम होती है, उनका BMI सामान्य से अधिक होता है। यहां तक कि कुछ रातों की खराब नींद भी वजन को प्रभावित कर सकती है।” नींद की कमी से थकावट बढ़ती है और व्यक्ति सक्रिय नहीं रह पाता। इसके चलते एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता और कैलोरी बर्न कम होती है।

- Advertisement -

हार्मोन का उतार-चढ़ाव (Weight Loss Tips)

इसके अलावा, नींद दो मुख्य हार्मोन-लेप्टिन और घ्रेलिन भी प्रभावित होते हैं। लेप्टिन शरीर को पेट भरने का संकेत देता है, जबकि घ्रेलिन भूख बढ़ाता है। पर्याप्त नींद इन हार्मोन्स को संतुलित रखती है। लेकिन लगातार नींद की कमी से लेप्टिन घटता है और घ्रेलिन बढ़ता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है और तृप्ति कम महसूस होती है। नतीजा: अधिक खाना, जंक फूड की क्रेविंग और बिंज ईटिंग।

यह सलाह जरूर मानें (Weight Loss Tips)

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, “जब शरीर थका हुआ होता है तो लोग हेल्दी खाना बनाने या खाने का समय नहीं निकालते। ऐसे में लोग फास्ट फूड और शुगर वाले स्नैक्स की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

बेहतर नींद के लिए टिप्स

सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें।

- Advertisement -

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बेडरूम से दूर रखें।

ठंडा, अंधेरा और शांत वातावरण बनाएं।

रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें।

सोने से पहले गर्म पानी से स्नान, हर्बल चाय, मेडिटेशन या योग करें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। Khabarwala24 News की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-