Khabarwala 24 News New Delhi : Walking Benefits By Age आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत और फिटनेस को समय देना सबसे मुश्किल काम बन गया है। दिनभर काम करने के बाद हम इतने थक जाते हैं कि चलने तक की हिम्मत नहीं बचती है, लेकिन सिर्फ कुछ कदम चलकर (Walking) ही खुद को फिट बनाया जा सकता है। जीहां पैदल चलना शरीर को हेल्दी और फिट रखने का सबसे आसान तरीका हो सकता है। 50,000 लोगों के साथ 15 अध्ययनों के साइंटिस्ट मेटा-एनालिसिस के अनुसार, रोजाना 10,000 कदम चलने का नियम हर उम्र में ठीक नहीं है।
Walking Benefits By Age से क्या हैं लाभ
हालांकि, किस उम्र में किसे कितना चलना चाहिए, यह एक बड़ा सवाल है। अध्ययनों से पता चला है कि हर दिन कुछ कदम चलने से ही इसका फायदा मिलता है। ऐसे में अगर आपकी उम्र 18-30 साल है तो हर दिन 8,000 से 10,000 स्टेप्स चलें। 31-50 साल की उम्र है तो 7,000 से 9,000 कदम चलकर ही खुद को फिट बना सकते हैं। 51-65 साल उम्र वाले 6,000 से 8,000 कदम से लंबी लाइफ जी सकते हैं। 65 साल से ज्यादा उम्र है तो रोज 4,000 से 6,000 स्टेप्स ही काफी है। आइए जानते हैं किस एज में कितने स्टेप्स चलने चाहिए और इसके फायदे…
Walking Benefits By Age के यह है 7 जबरदस्त फायदे
1. वजन कंट्रोल में रहता है
हर दिन चलने से शरीर में फैट बर्न होता है, जिससे वजन (Weight) बढ़ने नहीं पाता है। इससे शरीर चुस्त और दुरुस्त बना रहता है। मोटापा जैसी समस्याएं नहीं होती हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनती है।
2. दिल की सेहत सुधरती है
आजकल खानपान और दिनभर बैठकर काम करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है। इससे हार्ट पंपिंग बेहतर होती है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है।
3. ब्लड शुगर कंट्रोल में आता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए चलना बेहद जरूरी है। इससे ब्लड शुगर नेचुरली बैलेंस रहता है और किसी तरह की समस्याएं नहीं हो पाती हैं। इससे नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने की समस्याएं भी नहीं होती हैं।
4. मेंटल हेल्थ बेहतर होती है
सिर्फ 30 मिनट की वॉक डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम कर सकती है। इससे दिमाग दिनभर एक्टिव बना रहता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। सुबह और शाम किसी भी वक्त चलने से दिमाग काफी सक्रिय बनता है।
5. जॉइंट्स-मसल्स मज़बूत
बिना बॉडी को थकाए फ्लेक्सिबल और स्ट्रॉन्ग रखने का सबसे बढ़िया तरीका पैदल चलना है। दिनभर में कुछ स्टेप्स चलकर मांसपेशियों को ताकतवर बना सकते हैं। इससे शरीर मजबूत बनता है और आप तंद्रुस्त रहते हैं।
6. नींद में सुधार आता है
आजकल स्क्रीन टाइमिंग काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से रात में नींद देर से आती है। इसका असर सुबह की एक्टिविटीज पर पड़ता है। हर दिन की वॉक शरीर को थकावट देती है, जिससे नींद गहरी और रिलैक्सिंग होती है।
7. लॉन्ग लाइफ का राज़
कई स्टडीज बताती हैं कि नियमित वॉक करने वालों की उम्र लंबी होती है और बीमारियों का रिस्क कम रहता है, जो लोग रेगुलर तौर पर पैदल चलते हैं। उनकी उम्र बाकियों की तुलना में ज्यादा हो सकती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। Khabarwala24 News की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।


