CLOSE

Smoking Side Effects सिगरेट ज्यादा खतरनाक है या फिर बीड़ी ?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Smoking Side Effects बीड़ी और सिगरेट जैसी चीजें शरीर के लिए कितनी खतरनाक हैं ये उनके पैकेट पर ही छपा होता है। जब आप इसका कश ले रहे होते हैं, उस समय आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को दावत दे रहे होते है। हालांकि ये कितनी घातक है इसे जानने के बाद भी इसे पीने के शौकीन इन्हें नहीं छोड़ पाते। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठता है कि आखिर बीड़ी ज्यादा खतरनाक होती होगी या सिगरेट? आज इस सवाल का जवाब जान लेते है।

सिगरेट खतरनाक होती है या बीड़ी? (Smoking Side Effects)

भारत में सिगरेट से ज्यादा संख्या बीड़ी पीने वाले लोगों की है। कई लोगों की जिंदगी में तो ये बेहद जरूरी हो गई है। वैसे सिगरेट के पैकेट पर तो साफतौर पर चेतावनी लिखी होती है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, बीड़ी के पैकेट पर जरूरी चेतावनी की कमी होती है।

ऐसे में यदि आपके मन में ये सवाल उठता है कि सिगरेट और बीड़ी में से ज्यादा खतरनाक क्या होता है तो बता दें कि बीड़ी एक ज्वलनशील तंबाकू उत्पाद है। इसके धुएं में सिगरेट के मुकाबले 3 से 5 गुना ज्यादा निकोटीन होता है। जो खतरनाक होता है। बीड़ी पीने से मुंह, फेफड़े, पेट और ग्रासनली के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में साफतौर पर कहें तो खतरनाक तो दोनों ही होते हैं, लेकिन बीड़ी पीने वालों को सिगरेट पीने वालों की अपेक्षा बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा होता है।

- Advertisement -

बीड़ी का ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा है चलन (Smoking Side Effects)

यदि बात अपने देश की करें तो हमारे देश में धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बड़ी समस्या है। पफ्ड सिगरेट नहीं देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बीड़ी का चलन जोखिम से भरा हुआ है। इससे लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे इंडिया की 2016-17में एक रिपोर्ट आई थी। जिसमें बताया गया था कि भारत में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लगभग 267 मिलियन वयस्क लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। देश में तंबाकू से ज्यादा खैनी, गुटखा, तंबाकू और जर्दा का इस्तेमाल होता है। आपको बता दें तंबाकू चबाने को मुंह का कैंसर काफी खतरनाक हो जाता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-