Saunf Ka Sharbat : पेट की गर्मी मिनटों में दूर करती हैं सौंफ, गर्मी दूर करने के लिए इस तरीके से बनाकर पिएं सौंफ का शरबत, मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Khabarwala 24 News New Delhi : Saunf Ka Sharbat समर सीजन में पेट की गर्मी बढ़ जाना एक कॉमन प्रॉब्लम है जिसे सौंफ का शरबत पीकर मिनटों में दूर किया जा सकता है। सौंफ का शरबत भी एक खास हेल्थ ड्रिंक है जो बड़े फायदों से भरा हुआ है। मुखशुद्धि के तौर पर पहचाने वाली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Saunf Ka Sharbat समर सीजन में पेट की गर्मी बढ़ जाना एक कॉमन प्रॉब्लम है जिसे सौंफ का शरबत पीकर मिनटों में दूर किया जा सकता है। सौंफ का शरबत भी एक खास हेल्थ ड्रिंक है जो बड़े फायदों से भरा हुआ है। मुखशुद्धि के तौर पर पहचाने वाली सौंफ शरीर को बड़े फायदे पहुंचाती है। खाने के बाद सौंफ का सेवन डाइजेशन को सुधारता है क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होती है। इतना ही नहीं सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है, ऐसे में गर्मी के दिनों में सौंफ का शरबत पीने से पेट की हीट को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। गर्मी में कई तरह के शरबत का लोग लुत्फ उठाते हैं। बहुत से हेल्थ ड्रिंक इस दौरान बनाकर पिए जाते हैं।

शरबत पीने के फायदे (Saunf Ka Sharbat)

सौंफ का शरबत पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। समर सीजन में अगर रेगुलर सौंफ का शरबत पिया जाए तो ये इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है। स्किन के लिए भी सौंफ का शरबत अच्छा माना जाता है और ये त्वचा में चमक लाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सौंफ का शरबत बहुत लाभकारी हो सकता है। सौंफ ब्लड प्रेशर को कम करती है जो कि हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

- Advertisement -

शरबत कैसे बनाएं (Saunf Ka Sharbat)

सामग्री
सौंफ – 1/2 कप
काला नमक – 1 टी स्पून
ग्रीन फू़ड कलर – 1 चुटकी
चीनी – स्वादानुसार
नींबू रस – 2 टी स्पून
आइस क्यूब्स – 8-10
नमक – स्वादानुसार

बनाने का तरीका (Saunf Ka Sharbat)

सौंफ का शरबत पौष्टिकता से भरा होने के साथ टेस्टी भी होता है। इसे तैयार करना बहुत सरल है। इसके लिए सौंफ को साफ करें और फिर पानी से धोकर 2 घंटे के लिए गलाकर रख दें। इसके बाद सौंफ को पानी से निकालें और मिक्सर जार में ट्रांसफरकर उसे ग्राइंड कर लें। पीसने से पहले जार में चीनी, काला नमक और जरूरत के मुताबिक पानी भी मिला दें।

पिसा मिश्रण डाले (Saunf Ka Sharbat)

जब सौंफ अच्छी तरह से पिस जाए तो एक बड़ा बर्तन लें और उस पर सूती कपड़ा डालकर सौंफ का पिसा मिश्रण डाले और छान लें। इसके बाद कपड़े पर बचे मिश्रण को दोबारा मिक्सर जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। पहले की तरह ही इस मिश्रण को कपड़े की मदद से छान लें। ऐसा कुल दो से तीन बार करें। इससे सौंफ में मौजूद लगभग पूरा रस आ जाएगा।

- Advertisement -

आधा चुटकी नमक (Saunf Ka Sharbat)

इस प्रक्रिया को करने के बाद सौंफ का शरबत बर्तन में जमा हो जाएगा। इसमें अब एक चुटकी हरा फूड कलर और आधा चुटकी नमक मिक्स कर दें। फिर 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आप चाहें तो बिना फूड कलर के भी शरबत बना सकते हैं। सौंफ का शरबत गिलास में ट्रांसफर करें और 2-3 आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News