Hair Health महंगे शैम्पू नहीं, बालों की सेहत के लिए योग है सबसे असरदार इलाज, इन 3 आसनों से पाएं चमकदार और घने बाल

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24) Hair Health हर महिला का ख्वाब होता है कि उसके बाल घने, चमकदार और लंबे हों, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार बढ़ता प्रदूषण बालों की सेहत को धीरे-धीरे बिगाड़ रहे हैं। यही वजह है कि बालों का झड़ना, टूटना, सफेद होना और समय से पहले बेजान हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24) Hair Health हर महिला का ख्वाब होता है कि उसके बाल घने, चमकदार और लंबे हों, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार बढ़ता प्रदूषण बालों की सेहत को धीरे-धीरे बिगाड़ रहे हैं। यही वजह है कि बालों का झड़ना, टूटना, सफेद होना और समय से पहले बेजान हो जाना अब आम बात हो गई है। ऐसे में लोग महंगे शैम्पू और तेलों का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये उपाय भी असर नहीं करते। आयुष मंत्रालय की मानें तो बालों की देखभाल सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी जरूरी है।

बालों को झड़ने से रोकने का क्या है उपाय (Hair Health)

बालों को झड़ने से रोकने के लिए शरीर और दिमाग को संतुलित बनाए रखना जरूरी है और इस संतुलन को बनाने में योग बेहद कारगर उपाय साबित हो सकता है। योग सिर्फ शरीर को लचीला या फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह शरीर के अंदरूनी सिस्टम को भी बेहतर बनाता है, जिसका सीधा असर बालों पर पड़ता है।

- Advertisement -

योगासन से मिलता है लाभ (Hair Health)

अधोमुख श्वानासन बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस योगासन के दौरान सिर नीचे की ओर झुका होता है। यह स्थिति सिर की ओर खून के बहाव को बढ़ा देती है, जिससे बालों की जड़ों को भरपूर पोषण मिलता है। जब स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है तो बाल झड़ना रुकते हैं और नए बाल उगने की प्रक्रिया भी तेज होती है। साथ ही, ये आसन तनाव को भी काफी हद तक कम करता है, जो बालों के झड़ने की एक बड़ी वजह होती है।

शीर्षासन भी बालों की सेहत को बनाए रखता है (Hair Health)

शीर्षासन भी बालों की सेहत को बनाए रखता है। यह आसन थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन इसका असर बालों पर जबरदस्त होता है। इस आसन में व्यक्ति उल्टा खड़ा होता है, यानी सिर नीचे और पैर ऊपर होते हैं, जिससे पूरे शरीर का खून सिर की तरफ आता है। इससे बालों की जड़ों में ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों की सप्लाई तेज हो जाती है। यह बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और उनके झड़ने की गति को धीमा करता है। इतना ही नहीं, यह योगासन दिमाग को भी शांत करता है और चिंता को दूर करता है, जिससे हार्मोनल असंतुलन भी सुधरता है।

बालों में चमक लाने में मदद करता है (Hair Health)

उत्तानासन भी बालों में चमक लाने में मदद करता है। इस आसन में सिर नीचे की ओर होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो बालों की जड़ों में जान डालता है। इस आसन से बालों की जड़ों को वह ऊर्जा मिलती है जो रोजमर्रा के तनाव और थकान के कारण कमजोर हो जाती है। इससे न सिर्फ बाल झड़ने की समस्या कम होती है, बल्कि बालों में चमक और ताकत भी लौटने लगती है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News