How to Prevent Fainting : गर्मी से बेहोश होने के बाद पानी पिलाना चाहिए या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स से

Khabarwala 24 News New Delhi : How to Prevent Fainting गर्मी के मौसम में शरीर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. ज्यादा देर धूप में न रहें, खूब पानी पिएं और डिहाइड्रेशन से बचें. अगर कोई व्यक्ति गर्मी से बेहोश हो जाए, तो घबराएं नहीं. उसे सही तरीके से संभालें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : How to Prevent Fainting गर्मी के मौसम में शरीर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. ज्यादा देर धूप में न रहें, खूब पानी पिएं और डिहाइड्रेशन से बचें. अगर कोई व्यक्ति गर्मी से बेहोश हो जाए, तो घबराएं नहीं. उसे सही तरीके से संभालें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना होश में आए किसी को पानी पिलाना जानलेवा साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं गर्मी में शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। पसीना निकलने से शरीर में नमक और पानी की मात्रा कम हो जाती है। कई बार धूप में ज्यादा देर रहने या पानी कम पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर गिर सकता है और दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है, जिससे इंसान बेहोश हो सकता है।

पानी पिलाना सही या गलत? (How to Prevent Fainting)

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं किजब कोई व्यक्ति बेहोश होता है, तो उसका शरीर प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर कोई पूरी तरह बेहोश है, यानी उसकी आंखें बंद हैं और वह किसी बात का जवाब नहीं दे रहा, तो उसे पानी पिलाना खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने से पानी सांस की नली में जा सकता है, जिससे दम घुटने का खतरा होता है.

- Advertisement -

क्या करें जब बेहोश हो जाए (How to Prevent Fainting)

डॉ सुभाष के मुताबिक,व्यक्ति को तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं. कपड़ों को ढीला करें ताकि हवा ठीक से लग सके. पंखा या ठंडी हवा दें ताकि शरीर का तापमान कम हो सके. अगर होश आने लगे और वह व्यक्ति आंखें खोलकर बात कर रहा हो, तभी थोड़ा-थोड़ा पानी दें. होश में आते ही ओआरएस (ORS) घोल या नींबू-पानी दिया जा सकता है. अगर व्यक्ति लंबे समय तक होश में न आए, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें.

क्या करें और क्या न करें (How to Prevent Fainting)

नहीं करें : पूरी तरह बेहोश व्यक्ति को जबरदस्ती पानी न पिलाएं. इससे फेफड़ों में पानी जा सकता है।

जरूर करें : उसकी नब्ज और सांस चेक करें और मेडिकल हेल्प लें।

- Advertisement -

ध्यान दें : कुछ मामलों में सिर पर ठंडा पानी डालना भी राहत दे सकता है, लेकिन मुंह में पानी डालने से बचें।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News