CLOSE

High Blood Pressure किडनी पर High BP से पड़ता है असर!, इग्नोर न करें ये 8 संकेत वरना…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: High Blood Pressure हाई ब्लड प्रेशर ऐसी स्थिति है, जिससे शरीर को कई तरह से समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। सबसे ज्यादा असर दिल की सेहत पर पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार, हाई बीपी से पीड़ितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

अब तो 30 से लेकर 40 उम्र के लोगों को बीपी की बीमारी हो रही है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां होती तो हैं ही, किडनी को भी काफी नुकसान होता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर में खून का दबाव काफी बढ़ता है, जिसका असर दिल के साथ-साथ किडनी पर भी पड़ता है।

किडनी फेलियर का रहता है खतरा (High Blood Pressure)

जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत लगातार बनी रहती है, उनके किडनी फंक्शन पर भी प्रभाव देखा जाता है। किडनी के काम काम करने की कैपेसिटी कम हो जाती है। जिन लोगों की उम्र 50 से ज्यादा है, उनकी किडनी फेल होने का डर रहता है, जिसे हम किडनी फेलियर कहते हैं।

- Advertisement -

किडनी पर ब्लड प्रेशर कैसे डालता है असर? (High Blood Pressure)

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज की किडनी की ब्लड वेसल्स सिकुड़ने के साथ-साथ सख्त हो सकती हैं, जिससे किडनी में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे किडनी अपना काम सही से नहीं करती है।

जब ऐसी कंडीशन होती है तो किडनी के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है, शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स, वेस्ट को बाहर करना। जब ब्लड वेसल्स में लिक्विड पदार्थ ज्यादा बढ़ने लगते हैं तो यह किडनी को डैमेज करते हैं या फेलियर की वजह बनते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर से किडनी फेलियर के संकेत
हाई बीपी के साथ बार-बार पेशाब आना
नसों और आर्टरीज का सिकुड़ जाना
वोमिटिंग लगना
मांसपेशियों में ऐंठन
त्वचा में सूजन या खुजली
एलर्जी होना
सीने में दर्द
नींद की समस्या

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-