CLOSE

Heart Disease दिल के लिए नुकसानदायक है स्मोकिंग और शराब, खराब खान-पान और बिगड़ा लाइफस्टाइल भी एक बड़ा कारण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Heart Disease भारत में दिल की बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इंडियन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 25 लाख लोग हार्ट की अलग- अलग बीमारियों के कारण जान गंवाते हैं। देश में होने वाली सभी मौतों में से 24.5% मौतें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होती हैं। खराब खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल दिल की बीमारियों के बढ़ने का एक बड़ा कारण है।

स्मोकिंग और शराब को भी हार्ट के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर व्यक्ति प्रतिदिन तीन या उससे अधिक बोतल ड्रिंक्स पीता है और सिगरेट भी इतनी ही पीता है तो यह हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं…

दिन की 2 सिगरेट भी बढ़ाती है बीमारी का खतरा (Heart Disease)

सिगरेट पीने से हार्ट की आर्टरी ब्लॉक होने और और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। अगर कोई व्यक्ति सिगरेट नहीं पीता और शराब हफ्ते में कभी एक या दो पैग पीता है तो इससे हार्ट को गंभीर नुकसान नहीं होता है। हार्ट के लिए शराब से ज्यादा नुकसानदयक सिगरेट है. दिन की 2 सिगरेट भी हार्ट की बीमारी के खतरे को बढ़ाती है।

- Advertisement -

के मुताबिक, भले ही शराब सिगरेट की तुलना में हार्ट के लिए कम खतरनाक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति ज्यादा शराब पीना शुरू कर दे। शराब भी शरीर के लिए नुकसानदायक ही है। हां. अगर आप हार्ट के बारे में बात करते हैं तो ज्यादा खतरनाक सिगरेट है।

सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी हार्ट के लिए खतरनाक? (Heart Disease)

चिकित्सक के अनुसार  किसेकेंड हैंड स्मोकिंग यानी दूसरे व्यक्ति के सिगरेट पीने के दौरान आपके अंदर जाने वाले धुएं से भी हार्ट को उतना ही नुकसान होता है जो व्यक्ति सिगरेट पी रहा है उसके सिगरेट में फिल्टर है, लेकिन आपके शरीर में तो सीधे गंदा धुआं जा रहा है. जो ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी उतना ही नुकसान करती है जितना आपका नुकसान खुद सिगरेट पीने से होता है। चिकित्सक के मुताबिक, सेकेंड हैंड स्मोकिंग से हार्ट की आर्टरीज में सख्ती हो सकती है, जिससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है और हार्ट अटैक का रिस्क होता है।

जिनको पहले से हार्ट की बीमारी है वह क्या करें (Heart Disease)

चिकित्सक बताते हैं कि जिन लोगों को पहले से ही हार्ट की बीमारी है, उनको लिए सिगरेट खतरनाक है. ऐसे लोगों को दिन में एक सिगरेट भी नहीं पीनी चाहिए क्योंकि ये भविष्य़ में हार्ट की बीमारी के खतरे को कई गुना बढ़ा सकती है। इससे दोबारा हार्ट अटैक या फिर हार्ट फेल होने का भी रिस्क रहता है। चिकित्सक बताते हैं कि हार्ट के मरीजों को शराब के सेवन से भी बचना चाहिए। अगर किसी विशेष मौके पर शराब का सेवन करना भी है तो इसके लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि हार्ट के मरीजों के लिए शराब भी नुकसानदयक हो सकती है।

- Advertisement -

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-