CLOSE

सीएचसी में जल्द शुरू होगा हेल्थ एटीएम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला न्यूज 24,हापुड़: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल की निधि से गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए हेल्थ एटीएम के अब शुरू होने की उम्मीद जाग गई है। एटीएम को चलाने और मरीजों की विभिन्न जांच करने के लिए टैक्नीशियन पहुंच गया है। टैक्नीशियन की दो दिन तक लखनऊ में चली ट्रेनिंग पूरी हो गई है। इस एटीएम पर मरीजों को विभिन्न जांच की सुविधा मिलेगी।

सीएचसी अधीक्षक डाक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि कुछ समय पहले सांसद राजेंद्र अग्रवाल की ओर से हेल्थ एटीएम लगवाई गई थी। हेल्थ एटीएम का संचालन टैक्नीशियन के माध्यम से किया जाना है। मशीन तो उपलब्ध हो गई थी, लेकिन उसे संचालित करने के लिए टैक्नीशियन को लखनऊ में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इस वजह से हेल्थ एटीएम का संचालन मरीजों के लिए शुरू नहीं हो पाया था।

उन्होंने बताया कि अब दो दिन की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद टैक्नीशियन सीएचसी में आ गया है। संभवतय: सोमवार (आज)से स्वास्थ्य विभाग हेल्थ एटीएम से मरीजों की जांच कराने की सुविधा शुरू करा देगा। इस मशीन के शुरू होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगी जांच कराने से राहत प्राप्त होगी। सीएचसी में शहर और देहात के साथ साथ आसपास के जिलों के कस्बों और गांव के लोग भी अपना उपचार और जांच कराने के लिए आते हैं।

- Advertisement -

मशीन से कौन कौन सी होंगी जांच

इस मशीन के माध्यम से बीएमआइ, बीएमआर, हाईड्रेशन, बाडी मास,   शरीर में वसा का अनुपात, बोन मास, मेटाबालिक एज, बीपी, पल्स रेट, आक्सीजन की मात्रा, लिपिड प्रोफाइल, लिपोप्रोटीन, टाइफाइड, गर्भावस्था, यूरिन और मधुमेह सहित 50 से अधिक जांच होनी हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-