Head Massage सिर दर्द और तनाव से राहत पाने के लिए दवा नहीं एेसे करें मालिश, तुरंत मिलेगा आराम

Khabarwala 24 News New Delhi: Head Massage भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और सिर दर्द आजकल की आम बात हो गई है। काम का बोझ, घर की ज़िम्मेदारियां, व्यक्तिगत समस्याएं ये सब मिलकर हमारे दिमाग और शरीर पर बोझ डालते हैं। परिणामस्वरूप अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेने लगते हैं। दवाओं के लगातार या अत्यधिक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Head Massage भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और सिर दर्द आजकल की आम बात हो गई है। काम का बोझ, घर की ज़िम्मेदारियां, व्यक्तिगत समस्याएं ये सब मिलकर हमारे दिमाग और शरीर पर बोझ डालते हैं। परिणामस्वरूप अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेने लगते हैं। दवाओं के लगातार या अत्यधिक उपयोग से कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसी दवाएं किडनी, लीवर और हृदय सहित महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए जब भी हो सके, सिरदर्द को प्राकृतिक उपायों से ठीक करने की कोशिश करें। सबसे कारगर होता है सिर का मालिश करना इससे बिना दवा के भी राहत मिल सकती है। चलिए जानते कैसे करें मालिश

तेलों से सिर, कंधे और गर्दन की 10-15 मिनट तक मालिश की जा सकती है। धीरे-धीरे और हल्के हाथों से मालिश करें। यह रक्त संचार को बढ़ाता है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। रोजाना मालिश करने से तनाव और सिरदर्द में काफी राहत मिल सकती है।

- Advertisement -

वातावरण बनाएं आरामदायक (Head Massage)

मालिश से पहले एक शांत और आरामदायक वातावरण बनाना महत्वपूर्ण है। धीमी रोशनी, सुखद संगीत और आरामदायक तकिए इसमें मदद कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और मालिश का असर बेहतर होता है। सबसे पहले कमरे की रोशनी कम कर दें। हल्की और मंद रोशनी से शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है। इसके बाद किसी शांत संगीत को बैकग्राउंड में चलाएं। ये आपको रिलैक्स करने में मदद करेंगे।

सिर की मालिश (Head Massage)

तनाव और सिरदर्द को कम करने में नारियल तेल बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा बादाम, जैतून और लैवेंडर जैसे तेल भी प्रभावी होते हैं। इन तेलों में एंटी-इंफ़्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सिरदर्द और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। उंगलियों को सिर की त्वचा पर हल्के से घुमाएं और दबाव डालें। इससे रक्त संचार बढ़ता है।

कंधों और गर्दन की मालिश (Head Massage)

गर्दन और कंधों की हल्की सर्कुलर मालिश से मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और उनमें लचीलापन लाता है। इस प्रकार की मालिश रोजाना रूप से करने से तनाव और उससे होने वाले दर्द में भी काफी राहत मिलती है। मालिश से आपको सिरदर्द या तनाव से ही राहत बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News