Khabarwala 24 News Hapur : Hapur आयुष विभाग के तत्वावधान में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शर्मिली राज ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिखैडा में वृद्धों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा व योग शिविर का आयोजन किया गया ।
उपचार व योगाभ्यास कराया (Hapur)
शिविर में वृद्धों की बीपी, शुगर की जांच कर होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार व योगाभ्यास कराया गया । कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा, द्वारा योगाभ्यास कराया गया ।
यह रहे मौजूद (Hapur)
इस अवसर पर सुबोध कुमार नागर, आरएसएम, मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, योग सहायक जयवीर सिंह, विपिन कुमार, सचिन, जतिन कुमार व अजय कुमार का सहयोग रहा।
- Advertisement -

- Advertisement -


