आरोग्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, स्याना में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का भव्य आयोजन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

बुलंदशहर (khabarwala24 News)। बुलंदशहर जिले के स्याना में आज आरोग्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बड़ा निशुल्क परामर्श और जांच कैंप लगाया गया। इस कैंप में लगभग 265 लोगों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त सलाह दी गई। कैंप का उद्घाटन वरिष्ठ डॉक्टर पराग शर्मा ने किया।

कैंप में कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने हिस्सा लिया, जैसे आंख, कान, गले के रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दांतों के डॉक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन। मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी मुफ्त में दी गईं। साथ ही ईसीजी, इको और एक्स-रे जैसी जांचों पर भी अच्छी छूट दी गई।

डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि अब इलाके के लोग इलाज के लिए स्याना से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरोग्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सभी आधुनिक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। अस्पताल समय-समय पर ऐसे निशुल्क जांच कैंप लगाता रहेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

- Advertisement -

कैंप में डॉ. मीनू सैनी, डॉ. रोमशा वशिष्ठ, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. चेतन चौहान, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. रवि गोस्वामी सहित आदर्श शर्मा, कुशल भारतद्वाज, देवेंद्र, अरशद, हिमांशी, कविता चौहान, यश, मनोज सूद, गिरीश शर्मा और राज कुमार शर्मा जैसे लोग मौजूद रहे। यह कैंप इलाके के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-