Foods Avoided in Dinner डिनर में नहीं करना चाहिए ऐसे फूड्स का सेवन, वरना करवट बदलते-बदलते हाथ से निकल जाएगी बात, रातभर रहेंगे परेशान

Khabarwala 24 News New Delhi : Foods Avoided in Dinner डिनर में कुछ ऐसा खा लेते हैं जिनसे हाजमा डिस्टर्ब हो जाता है। नींद भी डिस्टर्ब हो जाती है। ऐसे में पूरी रात करवट बदलते बीतती है या फिर वॉशरूम का चक्कर लगाते हुए। नींद पूरी न होने से दिमाग की काम करने की क्षमता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Foods Avoided in Dinner डिनर में कुछ ऐसा खा लेते हैं जिनसे हाजमा डिस्टर्ब हो जाता है। नींद भी डिस्टर्ब हो जाती है। ऐसे में पूरी रात करवट बदलते बीतती है या फिर वॉशरूम का चक्कर लगाते हुए। नींद पूरी न होने से दिमाग की काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसके चलते अगला दिन भी हमारे लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है। रात में सोने के समय हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप डिनर में ऐसे ही फूड्स का ही सेवन करें, जो आसानी से पच जाते हों। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं…

मैदा, वसायुक्त भोजन से करें परहेज (Foods Avoided in Dinner)

आपको डिनर में मैदा, ऑयली फूड वसायुक्त भोजन करने से बिल्कुल ही परहेज करना चाहिए। ये फूड्स अपच की वजह बन सकते हैं, जिसके चलते आपको पेट में जलन या फिर एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इन फूड्स में चीजबर्गर, फ्राइज, तले हुए खाद्य पदार्थ और चिकन शामिल हैं।

- Advertisement -

बार-बार वॉशरूम के लिए मजबूर (Foods Avoided in Dinner)

वैसे पानी का भरपूर सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी उच्च जल सामग्री वाले फूड्स के सेवन करने की सलाह देते हैं। हालांकि, डिनर के दौरान इन फूड्स का सेवन अच्छा आइडिया नहीं है। दरअसल, रात में इन फूड्स का सेवन बार-बार वॉशरूम जाने के लिए मजबूर कर सकता है।

डिनर में खट्टे फल भी खाना गलत (Foods Avoided in Dinner)

रात के समय खट्टे फल, कच्चा प्याज जैसे फूड्स जिन्हें डिनर में खाने से बिल्कुल ही परहेज करना चाहिए वर्ना रात आपके लिए काफी तकलीफदेह साबित हो सकती है। इन फूड्स का सेवन पेट में एसिडिटी पैदा कर सकते हैं। इसके चलते आपकी नींद में खलल पड़ सकती है।

डिनर के वक्त हल्का भोजन करें (Foods Avoided in Dinner)

रात के समय अधिक फाइबर युक्त फूड्स के सेवन से भी बचना चाहिए। दरअसल, इन्हें पचाने में थोड़ा वक्त लगता है। रात में वैसे ही पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में ये फूड्स पेट में भारी गैस बना सकते हैं। यह आपकी नींद के लिए अच्छी बात नहीं हैं। सोने से पहले इनका सेवन करने से बचें।

- Advertisement -

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News