CLOSE

Blood Sugar शुगर कंट्रोल करने के लिए कौन सी ब्रेड है मददगार?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Blood Sugar डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे आपकी बॉडी का ब्लड शुगर नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है। इस बीमारी का होना आपके खानपान से जुड़ा है और आपकी लाइफस्टाइल भी इसका एक बड़ा हिस्सा है। इसके कुछ फैक्टर की बात करें तो अगर आपकी फैमिली में किसी को ये बीमारी थी, तो जाहिर सी बात है आपको भी डायबिटीज का खतरा रहता है। किसी को ये बीमारी हो जाए तो उसे अपना खानपान का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। आप मीठा ज्यादा नहीं खा सकते हैं, नमक का सेवन भी कम करना पड़ता है।

शुगर लेवल बढ़ सकता है (Blood Sugar)

इसके अलावा शरीर को फिट रखने के लिए कई फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज या योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना होता है, लेकिन अगर खाने पीने की बात चल रही है तो डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ये बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है, क्योंकि कई खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जो शुगर लेवल बढ़ा सकती है।

कौन सी ब्रेड है कारगर (Blood Sugar)

अक्सर देखा जाए तो हम सभी ब्रेड नाश्ते में खाते हैं और यह कहा जाता है कि इसे खाने से डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। सफेद ब्रेड, ब्राउन ब्रेड दोनों ही डायबिटीज वालों के लिए सही नहीं बताई गई है, लेकिन बात करें मल्टीग्रेन ब्रेड की तो इसे काफी मददगार बताया गया है। आइए इन तीनों पर बात करते हैं कि ये कैसे ब्लड शुगर लेवल पर असर कर सकती हैं।

- Advertisement -

सफेद ब्रेड (Blood Sugar)

सफेद ब्रेड गेंहू से बनाई जाती है, जिसमें चोकर मौजूद नहीं होता है। यही वजह है कि इससे बनने वाली ब्रेड का कलर व्हाइट होता है। सफेद ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो आपके शरीर में फैट और ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है।

ब्राउन ब्रेड (Blood Sugar)

ब्राउन ब्रेड को बनाने के लिए अक्सर जौ या गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेड में यूज होने वाली ये सभी चीजें मीठी हैं और डायबिटीज मरीजों के लिए बिलकुल सुरक्षित नहीं है। भारत में मिलने वाली ज्यादातर ब्राउन ब्रेड सफेद ब्रेड के बराबर ही है।

मल्टीग्रेन ब्रेड (Blood Sugar)

कद्दू या सनफ्लावर के बीज के साथ-साथ गेहूं, जई और जौ से मिलाकर मल्टीग्रेन ब्रेड बनाई जाती है। ये दोनों सीड्स शरीर के ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए व्हाइट और ब्राउन ब्रेड खाने से बेहतर है कि मल्टीग्रेन ब्रेड का सेवन करें, लेकिन किसी चीज का ज्यादा सेवन न करें।

- Advertisement -

चिकित्सकों की माने तो वैसे कोई भी ब्रेड खाना सेफ नहीं होता है, क्योंकि सभी ब्रेड की अगर सामग्रियों की बात की जाए तो अधिकतर में मैदा मिला होता है और ये आपके ब्लड शुगर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए किसी भी चीज को ज्यादा नहीं खाना चाहिए। खासकर डायबिटीज वाले मरीज इन बातों का ध्यान रखें।

Disclimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। Khabarwala 24 News की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-