CLOSE

BedSheet कई कई दिन तक बिछाने से हो सकती हैं कई बीमारियां !

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: BedSheet एक तरफ जहां हम रोजाना अपने कपड़े बदलके साफ कपड़े पहनते हैं। तो वहीं हमें अपने आसपास भी सावधानी बरतनी जरूरी होती है। नहीं तो हम बीमार भी पड़ सकते हैं। लेकिन जब भी चादर की बात आती है, तो लोग कई-कई हफ्तों तक एक ही चादर को बिछाए रहते हैं। हालांकि कई लोग तो उन्हें तब तक बदलते नहीं है, जब तक कि उसमें दाग धब्बे ना नजर आने लगे। पर क्या ऐसा करना ठीक होता है?

क्या महीनों-महीनों बेडशीट बदलने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता है? या हर तीन से चार दिन में बेडशीट बदलनी चाहिए? अगर आपको भी ये ही कन्फ्यूजन है, तो आइए जानते हैं एक बेडशीट कितने दिन तक बिछाई जानी चाहिए, नहीं तो उससे क्या नुकसान होता है।

कितने दिन तक इस्तेमाल करनी चाहिए एक बेडशीट ? (BedSheet)

साल 2021 में डनलपिलों द्वारा एक अध्ययन किया गया था, जिसमें पता चला था कि 10.2 प्रतिशत लोग हर 2 महीने के बाद अपने कमरे की चादर बदलते हैं। वहीं 44.9 प्रतिशत से भी कम लोग हर एक से दो हफ्ते में बिस्तर की चादर बदलते हैं। इसके अलावा वर्ष 2012 में नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने भी इस बात पर सर्वे किया था कि लोग कितने दिनों में अपने घर की चादर को बदलते हैं। इस सर्वे में पता चला था कि उस समय हर दो हफ्ते में लोग अपने कमरे की बेडशीट को बदलते हैं।

- Advertisement -

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को कम से कम हर हफ्ते अपनी बेडशीट को बदलना चाहिए। नहीं तो वो बीमार भी पड़ सकते हैं। दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि बेडशीट पर जाने अनजाने धूल के कण जमा हो जाते हैं, जो अगर व्यक्ति के शरीर में चले गए, तो उससे वो बीमार भी हो सकता है।

क्यों बदलनी चाहिए हर हफ्ते बेडशीट ? (BedSheet)

एलर्जी (BedSheet)

अगर आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है या फिर एलर्जी हो रही है, तो ऐसे में दिन में एक से दो बार चादर को बदलना चाहिए, नहीं तो एलर्जी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आप बीमार हो तो भी ऐसे में आपको बार-बार चादर को बदलना चाहिए।

ज्यादा पसीना आना (BedSheet)

कुछ-कुछ लोगों को सोते समय बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिससे पसीने की बदबू चादर में भी आने लगती है। अगर आपको भी सोते समय पसीना आता है, तो ऐसे में आप अपनी चादर को रोजाना बदलें, नहीं तो आपको संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है।

- Advertisement -

पालतू जानवर (BedSheet)

जिन लोगों के घर में पालतू जानवर होते हैं उन्हें अपने बिस्तर की चादर को रोजाना बदलना चाहिए। अगर आपका जानवर आपके साथ बेड पर सोता है, तो चादर को गर्म पानी से धोना चाहिए।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। Khabarwala 24 News की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-