After Dinner Walking रात में खाने के बाद वॉक करना कितना है सही?

Khabarwala 24 News New Delhi: After Dinner Walking चलना, दौड़ना हमारी हेल्थ के लिए कितना लाभदायक है ये तो हम सभी जानते हैं। अपने आप को हेल्दी और फिट रखने के लिए ज्यादातर लोग दौड़ लगाते हैं। रात में खाना खाने के बाद भी कई लोग बाहर जाकर टहलने जाते हैं, लेकिन रात के खाना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: After Dinner Walking चलना, दौड़ना हमारी हेल्थ के लिए कितना लाभदायक है ये तो हम सभी जानते हैं। अपने आप को हेल्दी और फिट रखने के लिए ज्यादातर लोग दौड़ लगाते हैं। रात में खाना खाने के बाद भी कई लोग बाहर जाकर टहलने जाते हैं, लेकिन रात के खाना खाने के बाद वॉक करना क्यों जरूरी है?
रात का खाने (डिनर)के बाद स्पीड से चलें या स्लो, इसके साथ ही कितने टाइम तक टहलने से हेल्थ को बेनिफिट्स मिलते हैं? क्या कभी सोचा है आपने? चलिए जान लेते हैं कि रात में खाना खाने के बाद वॉक कैसे करें और क्या-क्या फायदे इससे हो सकते हैं।

तेज चलने से बचें (After Dinner Walking)

रात का खाना आप जितनी जल्दी खा लेते हैं, उतना ही हेल्थ के लिए फायदेमंद है। रात का खाना अगर आप रात के ७ से लेकर ८ बजे तक कर लें, तो तुरंत कभी भी वॉक न करें। डिनर के कम से कम १ घंटे के बाद वॉक करें। रात के समय भूलकर भी ब्रिस्क वॉक नहीं करनी चाहिए। हमेशा रात में खाना खाने के बाद आराम से वॉक करें। आधे घंटे से लेकर १ घंटे तक आप नॉर्मल वॉक करें। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता है।

- Advertisement -

रात के खाने के बाद वॉक करने के फायदें (After Dinner Walking)

खाना पचाने में मददगार (After Dinner Walking)

खाना खाने के बाद आधा घंटा टहलें, तो खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है और पाचन मजबूत रहता है। वहीं, खाना खाकर एकदम ही सोने जाते हैं, तो खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

मेटाबॉलिज्म तेज करें (After Dinner Walking)

रात को खाने के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वह तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही वजन कंट्रोल में रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाये (After Dinner Walking)

रात के समय खाना खाने के बाद अगर डेली टहल रहे हैं तो इससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होगी और सीज़नल बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। खाना खाकर वॉक करने से दिल की सेहत भी दुरुस्त होती है।

- Advertisement -

नींद में सुधार (After Dinner Walking)

रात के खाने के बाद टहलने से नींद भी अच्छी है। दरअसल, रात के समय टहलने से बॉडी में एंडॉर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन दिमाग को हेल्दी रखने का काम करता है, जिससे तनाव भी कम होता है और नींद बेहतर होती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News