Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: हापुड फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में वर्ल्ड फोटोग्राफी-डे धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति श्रीपाल व बाबूगढ़ छावनी नगर पंचायत के चेयरमैन पति राजीव भैया ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सभी फोटोग्राफरों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की शुभकामनाएं दी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी दीपक भारद्वाज ,नरेश कुमार सैनी, अरविंद त्यागी ,बंटी शर्मा, राहुल कुमार ,संजय कुमार, यशपाल सिंह ,आदि ने प्रोग्राम में पहुंचे सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर मंसूरपुर के फोटोग्राफर यशपाल सिंह के निधन पर आर्थिक सहायता से सहयोग करते हुए परिजन को चेक भेंट किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रघुवीर शर्मा व व्यापार मंडल के पदाधिकारी बिजेंद्र पंसारी ,अमन गुप्ता ने सभी फ़ोटोग्राफरो को एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन छायाकार राजेंद्र सिंह राठी ने किया । एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर रघुवीर शर्मा, संरक्षक जीत सिंह, संरक्षक नरेश कुमार सैनी, संरक्षक राहुल कुमार प्रधान, राहुल कुमार सचिव, महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ,धर्मदत्त सिंह, सुमित कुमार, संजू कुमार, अरविन्द त्यागी, राजकुमार, बंटी शर्मा, सुनील कुमार, भारत भूषण, नरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।





