CLOSE

Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): Hapur जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर मध्य गंग नहर पुल की मरम्मत के कारण रूट डायवर्जन किया हुआ है, जिसके चलते झड़ीना मार्ग पर जाम लगा रहता है। जाम में फंसे वाहन सवारों से अभद्रता कर रहे युवकों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता व हाथापाई की, जिसको लेकर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार कोतवाली में तैनात प्रशिक्षु दारोगा दीपक कुमार जाम खुलाने के लिए झड़ीना मार्ग पर थे। इसी दौरान मेरठ के रहने वाले विपिन अपने परिवार के साथ निजी कार से मेरठ की तरफ से आ रहे थे। जब विपिन दौताई नहर पटरी पर पहुंचे तो नानपुर की तरफ से ही शाहपुर का रहने वाला रोहित बाइक से आ रहा था। तभी बाइक से आगे कार निकलने पर रोहित विपिन को गाली गलोच करते हुए विवाद करने लगे। तभी रोहित ने शाहपुर के रहने वाले अपने मित्रों अंकित, संजय, बंटी को बुला लिया।

पुलिस से की अभद्रता (Hapur)

उन्होंने विपिन के साथ मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। तभी रूट डायवर्ट प्लान में ड्यूटी के दौरान जाम खुलवा रहे दारोगा दीपक ने चारों आरोपितों को समझाने का प्रयास किया। आरोपियों ने दारोगा के साथ धक्कामुक्की करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इससे पहले रोहित के तीनों साथी फरार हो गए। पुलिस टीम आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि दारोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज  Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज Hapur जाम खुलवाने के दौरान चार युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-