Hapur Cyber Crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9.33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Khabarwala24 News Hapur : Hapur Cyber Crime जनपद में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठगों ने अब एक महिला के साथ 9.33 लाख रुपये की ठगी की है। महिला ने चैक का स्टेटस पता करने के लिए गूगल सर्च किया तो उसमें आरोपी का नंबर लग गया। मौके पाते […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Hapur Cyber Crime जनपद में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठगों ने अब एक महिला के साथ 9.33 लाख रुपये की ठगी की है। महिला ने चैक का स्टेटस पता करने के लिए गूगल सर्च किया तो उसमें आरोपी का नंबर लग गया। मौके पाते ही आरोपी ने लाखों रुपये पर हाथ साथ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Cyber Crime)

कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी रेखा अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि पीड़िता ने गाजियाबाद इण्डसइण्ड बैंक में 16 अप्रैल 2024 को एक चैक जमा किया था। इस चैक का स्टेटस पता करने के लिए पीड़िता ने 20 अप्रैल 2024 को गूगल पर गाजियाबाद इण्डसइण्ड बैंक का नम्बर सर्च किया तो सर्च करने पर एक मोबाइल नंबर मिला। जिस नंबर पर उसने काॅल कर बात की तो व्यक्ति ने कहा कि आज चैक का स्टेटस पता नही चलेगा जल्द ही उनकी तरफ से पीड़िता को काॅल कर बताया जाएगा। 22 अप्रैल को उनके पास एक काॅल आई। जिसमें व्यक्ति ने अपने आप को गाजियाबाद इण्डसइण्ड बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह उसे एक लिंक भेज रहे है उस लिंक को खोलकर अपने बैंक की डिटेल समिट कर दें। पीड़िता ने लिंक खोलकर बैंक खाता, डेबिट कार्ड नंबर आदि डिटेल भर दी। इसके बाद उसे खाते और और उसके पुत्र व उसके ज्वाइंट खाते से 933700 रुपये निकाल लिए।

- Advertisement -

बैक जाने पर हुई ठगी की जानकारी (Hapur Cyber Crime)

इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने बैंक में जाकर जानकारी की तो पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। पीड़िता ने मुकदमें में यह भी बताया कि जब साइबर ठग उससे बात कर रहा था तो आरोपी बार बार बीच में स‌द्दाम अंसारी के नाम से बुला रहा था तथा बीच-बीच में फोन पर बात कर रहा व्यक्ति हुसैन नाम के व्यक्ति को बार-बार ट्रांजेक्शन करने के लिये बोल रहा था । पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी हुसैन व स‌द्दाम अंसारी व इनके साथियो ने मिलकर उसके साथ साइबर ठगी कर ली है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सद्दाम अंसारी और हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज Hapur cyber crime साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9. 33 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News