Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर दो लोगों नें धारदार हथियार से दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस वारदात में दोनों भाई घायल हो गए, जिसमें से एक को गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की पक्ष की शिकायत पर दो सगे भाई साजिद व जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)
जानकारी के अनुसार वसीम पुत्र अकबर जलालुद्दीन निवासी ईदगाह रोड ने पुलिस को बताया कि उसके भाई नदीम ने साजिद के साथ ई-रिक्शा का काम शुरू किया था। व्यापार में नदीम ने 6 लाख रुपए भी लगाए थे, लेकिन साजिद दो महीने से कारोबार का हिसाब नदीम को नहीं दे रहा था।
इस बीच नदीम का नाम भी साजिद ने बोर्ड से हटा दिया था। नदीम ने 24 मार्च को जब साजिद से अपना नाम हटाने के बारे में सवाल किया तो साजिद आग बबूला हो गया और उसने कहा कि पार्टनरशिप खत्म हो गई है। इसके बाद नदीम ने साजिद से अपने हिस्से के रुपए वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने अपने भाई जुनैद के साथ नदीम के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना पीड़ित के भाई सलीम को मिली।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना (Hapur Crime News)
सलीम तुरंत नदीम को बचाने के लिए जैसे ही पहुंचा तो साजिद ने अपने भाई जुनैद के साथ मिलकर सलीम और नदीम को लोहे की रोड से पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।आसपास मौजूद लोग शोर सुनकर तुरंत सलीम और नदीम को बचाने के लिए पहुंचे।
क्या कहता है पुलिस (Hapur Crime News)
कोतवाली पुलिस का कहना है कि वसीम की तहरीर के आधार पर आरोपी साजिद, जुनैद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



