Funny Rat Viral Video लड़कों ने चूहे को सबक सिखाने के लिए लगाया 100 प्रतिशत दिमाग, वीडियो देख आप कहेंगे – वाह क्या आइडिया…

Khabarwala 24 News New Delhi: Funny Rat Viral Video घर के चूहे बिन बुलाए मेहमान होते हैं। चूहों का घर पर आना किसी को पसंद नहीं होता है क्योंकि वह घर की चीजों को बर्बाद कर देते हैं। चुहों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Funny Rat Viral Video घर के चूहे बिन बुलाए मेहमान होते हैं। चूहों का घर पर आना किसी को पसंद नहीं होता है क्योंकि वह घर की चीजों को बर्बाद कर देते हैं। चुहों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने चूहों से बचने के लिए ऐसा दिमाग लगाया, जिसे देख लोग हैरान रह गए।

वीडियो हुआ वायरल (Funny Rat Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़के ने चूहों से छुटकारा पाने के लिए क्या गजब का दिमाग लगाया। लड़के ने एक बर्तन में तेल लेकर उसे पाइप पर लगा दिया,जिससे चूहा घर में आता जाता था। कुछ देर बाद एक चूहा निकला और पाइप पर चढ़ कर घर से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन तेल लगे होने की वजह से वह पाइप पर नहीं चढ़ पा रहा था। चूहा भाग नहीं पाया और वहां मौजूद लड़के ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

- Advertisement -

इंस्टाग्राम पर शेयर किया (Funny Rat Viral Video)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 8 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, वहीं 5 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखकर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या दिन आ गया है, इंसान जानवरों को नहीं जीने दे रहे और जानवर इंसानों को।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Funny Rat Viral Video)

एक ने लिखा कि बहुत खतरनाक लोग है ,क्या आइडिया लगाया है। एक अन्य लिखा कि ये तो बस इंडिया वाले ही कर सकते हैं अब ये आइडिया इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। एक ने लिखा कि मैं पूरी जिंदगी में इतना नहीं हंसा, जितना इस वीडियो को देखकर हंस रहा हूं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News