Khabarwala 24 News New Delhi : Zohra Jabeen Song Released बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की मोस्टअवेटेड आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का का पहला गाना ‘जोहरा जबीन’ रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। गाना ‘जोहरा जबीन’ इस ईद को खास बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह गाना बड़े लेवल पर शूट किया गया है। गौरतलब है कि सलमान खान आगामी ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं।
ग्रैंड सेटअप और ढेरों डांसर्स की एनर्जी (Zohra Jabeen Song Released)
जबरदस्त बीट्स, शानदार कोरियोग्राफी और सलमान खान, रश्मिका मंदाना की दमदार केमिस्ट्री के साथ, ‘जोहरा जबीन’ दिलों और डांस फ्लोर्स दोनों पर आग लगाने के लिए तैयार है। इस गाने में शानदार विजुअल्स के साथ जबरदस्त ग्रैंड सेटअप और ढेरों डांसर्स की एनर्जी देखने को मिलती है, जो और भी धमाकेदार बना देता है।
प्रीतम और फराह खान की बेहतर कला (Zohra Jabeen Song Released)
पहली ही बीट से जश्न का माहौल बन जाता है। सलमान खान के परफेक्ट सिंक्रोनाइज्ड डांस मूव्स और रश्मिका की खूबसूरत अदाओं का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। प्रीतम के शानदार म्यूजिक और फराह खान की बेहतरीन कोरियोग्राफी के साथ, ‘जोहरा जबीन’ इस ईद के लिए म्यूजिक और डांस से सजा एक पूरा जश्न है।
नक्श अज़ीज़ व देव नेगी की मस्त आवाज (Zohra Jabeen Song Released)
नक्श अज़ीज़ और देव नेगी की मस्त आवाज ने इसमें जान डाल दी है, तो वहीं समीर और दानिश साबरी के लाजवाब बोल सुनने के बाद भी दिमाग में गूंजते रहते हैं। जैसे-जैसे सिकंदर की ईद रिलीज करीब आ रही है, ‘ज़ोहरा जबीन’ इस फिल्म की जबरदस्त दुनिया की एक झलक दिखाने वाला परफेक्ट गाना साबित हो रहा है।


