CLOSE

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का नया गाना ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ रिलीज, सोनम बाजवा ने शेयर किया पोस्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 15 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का नया गाना ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ रिलीज हो गया है।

अभिनेत्री सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा, बोल कफ्फारा क्या होगा। ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ अब रिलीज हो गया है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

यह गाना फिल्म के इमोशनल कोर को छूने वाला साबित हो रहा है, जहां हर्षवर्धन का किरदार भावुक सफर से गुजरता दिखाई देता है। वहीं, अभिनेत्री सोनम बाजवा ग्रेसफुल डांस मूव्स के साथ दिख रही हैं।

- Advertisement -

गाने के वीडियो में हर्षवर्धन का किरदार टूटे हुए आशिक के रूप में दिख रहा है, जहां वह आंसुओं और संघर्ष से भरी जर्नी से गुजरता है। यह सीन फिल्म की स्टोरी लाइन की झलक दिखाता है। दूसरी ओर, सोनम बाजवा का डांस सीक्वेंस, एक्सप्रेसिव मूव्स और एलिगेंट स्टाइल ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं।

गाने के कंपोजर्स डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज हैं, जबकि नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी की सोलफुल आवाज ने इसे और भी दिलकश बना दिया है। लिरिक्स असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं।

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक इंटेंस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जो मिलाप जावेरी द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी नजर आएगी।

- Advertisement -

फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग ‘दीवानियत’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जो विशाल मिश्रा की आवाज में है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। वहीं, इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जा रहा है। वहीं, इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-