taarak mehta ka ooltah chasma जेनिफर मिस्त्री ने खोला राज, बताया दिशा वकानी को कौन कर रहा रिप्लेस; 3 साल से आॅडिशन ले रहे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: taarak mehta ka ooltah chasma पॉपुलर सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा का मोस्ट फेवरेट कैरेक्टर दयाबेन का है। लेकिन पिछले कई सालों से ये कैरेक्टर शो से गायब है। सीरियल में दयाबेन को दिखाया नहीं जा रहा है। दरअसल, शो में दिशा वकानी दयाबेन का रोल निभा रही थीं। लेकिन फिर वो बीच में मैटरनिटी लीव पर गईं और उन्होंने शो में वापसी ही नहीं की। दिशा ने शो छोड़ दिया और वो अपना ध्यान बच्चों की परवरिश पर दे रही हैं।

दयाबेन से जुड़ा सीक्रट बताया (taarak mehta ka ooltah chasma)

फैंस शो में दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो में मिसेज सोढ़ी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दयाबेन से जुड़ा सीक्रट बताती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि मेकर्स इस रोल के लिए एक लड़की का 2 साल से ऑडिशन ले रहे हैं।

फर्क नहीं बता सकते (taarak mehta ka ooltah chasma)

वायरल वीडियो में जेनिफर बोल रही हैं- वो 100 प्रतिशत दया है। एक बेचारी लड़की का 3 साल से ऑडिशन ले रहे हैं। दिल्ली से उसको बुलाते हैं। एक चीज जो है वो ये कि वो लड़की बहुत यंग है। वो 28-29 साल की है। बहुत एज गैप दिखेगा, इसीलिए उसका हो नहीं पा रहा है। पर वो बिल्कुल दया है। हमारा उसके साथ मॉक टेस्ट भी शूट हुआ। दिलीप जी, टपु सेना सभी का अलग अलग मॉक शूट हुआ है। उस लड़की का फेस अलग है, पर तैयारी होगी और अगर आप आंखें बंद करेंगे तो आप फर्क नहीं बता सकते हो।

- Advertisement -

शो में दया की एंट्री नहीं हुई (taarak mehta ka ooltah chasma)

आपको बता दें कि शो के मेकर असित मोदी ने कहा था कि वो नई दया भाभी खोज रहे हैं। वो जल्द ही दयाबेन के रोल के लिए किसी को कास्ट करेंगे और शो में जल्द से जल्द दयाबेन की एंट्री कराएंगे। मालूम हो कि शो में कई बार ये प्लॉट दिखाया जा चुका है कि दयाबेन की वापसी हो रही है। दया अपने मायके से गोकुलधाम सोसायटी वापस आ रही है, लेकिन अभी तक शो में दया की एंट्री हुई नहीं है। देखना मजेदार होगा कि शो में कौन एक्ट्रेस दयाबेन बनकर आती हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-