Suniel Shetty About Akshay Kumar सुनील शेट्टी ने बताया, अबतक बनी है अक्षय से दोस्ती, आज की दुनिया जहरीली हो गई है

Khabarwala 24 News New Delhi : Suniel Shetty About Akshay Kumar बालीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी को हेरा-फेरी 3 के विवाद के बीच अक्षय कुमार और परेश रावल की दोस्ती खराब होने की चिंता है। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अक्षय और उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। साथ ही यह भी बताया कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Suniel Shetty About Akshay Kumar बालीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी को हेरा-फेरी 3 के विवाद के बीच अक्षय कुमार और परेश रावल की दोस्ती खराब होने की चिंता है। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अक्षय और उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। साथ ही यह भी बताया कि कैसे वे दोनों अब तक अपनी दोस्ती कायम रख पाए हैं। सुनील शेट्टी जूम से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले गलतफहमी पैदा करने वाले सोर्स जाने-पहचाने होते थे। अब सोशल मीडिया की वजह से गुमनाम लोग भी जहर फैला रहे हैं।

साथ बिताते थे वक्त (Suniel Shetty About Akshay Kumar)

उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी पुरानी दोस्ती के बारे में बताया। वह बोले, ‘उस समय सोशल मीडिया नहीं था। इसलिए अगर कभी कोई कुछ कहता या गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करता तो वह किसी ऑथेंटिक सोर्स से आता। इसलिए हम उसे संभाल सकते थे। आज की दुनिया इतनी जहरीली हो गई है, जहां खबरों का कोई सोर्स नहीं है।

- Advertisement -

बच्चे प्रभावित हो रहे (Suniel Shetty About Akshay Kumar)

वे गुमनाम लोग हैं जो आगे आकर गाली-गलौज करने लगते हैं। आजकल बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। आप उनकी बात सुन ही क्यों रहे हैं? तब भी बातें कही जाती थीं, लेकिन क्योंकि हमने तब भी साथ में फिल्में कीं वो चल गईं। जब आप काम नहीं कर रहे होते हैं तो अक्सर नहीं मिल पाते पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हम 60-70 दिन साथ में बिताते थे।’

शूट में करते थे मजे (Suniel Shetty About Akshay Kumar)

सुनील शेट्टी आगे बोलते हैं, ‘शूट के दौरान में दिन-रात साथ रहते, गेम्स खेलते, मजे करते। एक बार शिमला में हमारी सुबह 7 बजे की शिफ्ट थी। मैं और अक्षय सुबह 4 बजे उठकर लोकल लोगों के साथ क्रिकेट खेलते थे। हम फाइव स्टार होटल में रुकते और बाहर निकलकर लोकल दुकानों से पराठा खाते। वो दुनिया अलग ही थी और हम सब सिक्योर थे।’

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News