CLOSE

Shashi Kapoor Birthday जानिए शशि कपूर के नाम से क्यों चिढ़ जाती थीं उनकी मां

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Shashi Kapoor Birthday बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता शशि कपूर अपने चाहने वालों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं। अभिनेता का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक्टर हमेशा से फिल्मी दुनिया में काम करने का शौक रखते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर का असली नाम शशि नहीं था।

एक्टर का क्या था असली नाम (Shashi Kapoor Birthday)

शशि कपूर का नाम आज भी पूरी दुनिया में पॉपुलर है। लेकिन यह उनका असली नाम ही नहीं है। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज था। एक्टर की मां रामसरनी कपूर को उनका यह नाम जरा भी पसंद नहीं था। इतना ही नहीं वह इस नाम से बेहद चिढ़ती थीं। वह हमेशा अपने लाडले बेटे को शशि कहकर ही बुलाती थीं।

क्या था बलबीर राज नाम रखने की खास वजह (Shashi Kapoor Birthday)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह नाम उनके परिवार की परंपरा को बरकरार रखते हुए रखा गया था, जिसमें नाम के साथ ‘राज’ लगाना जरूरी था। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि यह नाम पंडित द्वारा की गई पूजा के दौरान निकाला गया था। उनकी मां ने जब उन्हें शशि पुकारना शुरू किया तो सभी उन्हें इस नाम से बुलाने लगे।

- Advertisement -

एक्टर की बात सुनकर हैरान हुए पिता (Shashi Kapoor Birthday)

शशि कपूर ने खुद इस किस्से का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह पढ़ाई में बिल्कुल होशियार नहीं थे। जब वह मैट्रिक में फेल हुए तो पिता पृथ्वीराज कपूर से उन्हें बहुत डांटा। पिता ने उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए कहा। इस पर शशि कपूर ने जवाब दिया कि वह कैंटीन में बैठकर उनका पैसा नहीं बर्बाद करना चाहते। एक्टर की ये बात पृथ्वीराज कपूर को बहुत पसंद आई थी ।

नेशनल अवॉर्ड लेने से किया इंकार (Shashi Kapoor Birthday)

शशि कपूर को फिल्म धर्मपुत्र के लिए नेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन एक्टर अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। इसकी खास वजह थी।शशि कपूर के हिसाब से तब वो इस अवॉर्ड के लायक नहीं थे और उनकी परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं थी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-