CLOSE

Shaitaan Collection बस्तर और योद्धा पर भारी पड़ा शैतान, फिल्म ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Shaitaan Collection अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म शैतान (Shaitaan) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद फिल्म जलवा कायम है।

इस बीच सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा और अदा शर्मा की फिल्म बस्तर सिनेमाघरों में रिलीज हुईं लेकिन वह भी शैतान का खेल नहीं बिगाड़ पड़ी। 10वें दिन शैतान ने 100 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री कर ली है। इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म ने उनकी कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

- Advertisement -

शैतान का 10वें दिन शानदार कलेक्शन (Shaitaan Collection)

जाहिर है कि अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। इसका जलवा दुनियाभर में कायम है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को वीकेंड के मौके पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 9.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन 103.05 करोड़ रुपये हो गया है।

तोड़ा अपनी फिल्मों के रिकॉर्ड (Shaitaan Collection)

अजय देवगन की फिल्म शैतान ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के साथ ही अपनी फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने एक्टर की साल 2011 में रिलीज हुई हिट फिल्म सिंघम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि सिंघम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 102.94 का बिजनेस किया था तो वहीं बोल बच्चन का रिकॉर्ड भी टूट गया है। ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 102.94 करोड़ रुपये था। वहीं साल 2016 में आई फिल्म शिवाय का कलेक्शन 100.33 करोड़ रुपये था।

- Advertisement -

बॉक्स ऑफिस पर योद्धा का कलेक्शन (Shaitaan Collection)

सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना फिल्म योद्धा रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति के साथ आगे बढ़ रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकेंड के मौके पर इसे थोड़ा फायदा मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, योद्धा ने रविवार को 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.85 हो गया है।

बॉक्स ऑफिस पर बस्तर का कलेक्शन

द केरल स्टोरी के बाद अदा शर्मा की बस्तर: द नक्सल स्टोरीज् सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही दर्शकों को निराश कर दिया और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई। फिल्म ने पहले दिन 0.4 लाख का कलेक्शन किया था। अब रविवार के कलेक्शन के ताजा आंकड़े आ गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर ने रविवार को तीसरे दिन 0.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपये हो गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-