CLOSE

शहरों में कहां मिलते हैं ये अनुभव! रानी चटर्जी ने दिखाई गांव की असली खूबसूरती

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 17 नवंबर (khabarwala24)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे गांव के प्राकृतिक माहौल की खूबसूरती को बयां कर रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में रानी पेड़ से ताजे-ताजे आंवले तोड़कर बड़े चाव से खा रही हैं। वीडियो में रानी ने गांव के माहौल को दर्शाते हुए ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’ ऐड किया। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “ये सारे अनुभव शहरों में कहां देखने को मिलते हैं, ये तो गांव की खूबसूरती है।”

अभिनेत्री की यह पोस्ट प्रशंसकों को पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

- Advertisement -

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा में लंबे समय से काम कर रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अपना नाम स्थापित किया है। आज के समय में उनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। वीडियो में वह बिना किसी मेकअप के, साधारण कपड़ों में गांव की बेटी जैसी लग रही हैं।

उनका ये वीडियो गांव की सुंदरता के साथ-साथ हेल्थ के भी कई सारे फायदों के बारे में बताता है। आंवला खाने में मजेदार होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

रोजाना आंवले के सेवन या फिर इसका जूस पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग और पाचन तंत्र बेहतर बनता है। अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी की पुरानी समस्या इससे दूर हो जाती है। यह आंतों को साफ रखता है और भोजन को अच्छी तरह पचाने में मदद करता है। साथ ही लिवर को डिटॉक्स करके शरीर से सभी विषैले तत्व बाहर निकाल देता है।

- Advertisement -

सुश्रुत संहिता के अनुसार, आंवला शरीर के दोषों को संतुलित बनाने में मदद करता है और मल के माध्यम से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है, जिससे निचले अंगों के रोग ठीक होते हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-