CLOSE

Sarfira Movie Trailer क्या Akshay Kumar का सपना होगा पूरा? 1 रुपए की फ्लाइट टिकट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Sarfira Movie Trailer बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सरफिरा का मजेदार ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब लगता है इस बार अक्षय कुमार फैंस को निराश नहीं करेंगे।

Sarfira Movie Trailer सरफिरा का ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस फिल्म से उम्मीदें लगा ही सकते हैं। दरअसल, सरफिरा का ट्रेलर ही कुछ ऐसा है कि दर्शकों को फिल्म में इंटरेस्ट आ ही जाएगा। 2 मिनट 30 सेकंड के इस ट्रेलर में कई बार आपको ऐसा लगेगा कि ऐसा-कैसे हो सकता है।

फिल्म की क्या है कहानी? (Sarfira Movie Trailer)

Sarfira Movie Trailer दरअसल, इस फिल्म में अक्षय कुमार का एक सपना है कि वो अपने पूरे गांव को 1 रुपए में फ्लाइट में बिठा सकें। ऐसे में वो कुछ ऐसा प्लान बनाते हैं कि फ्लाइट की टिकट की कीमत बस 1 रुपए हो जाए। वो अपने इस प्लान को हिंदुस्तान के सबसे बड़े एयरलाइन कंपनी के मालिक परेश रावल को सुनाते हैं। लेकिन इस दिलचस्प प्लान को परेश रावल सिर्फ ये कहकर रिजेक्ट कर देते हैं कि ऐसा करने से उनमें और टॉयलेट साफ करने वाले शख्स में कोई फर्क नहीं रह जाएगा। दोनों एक ही सीट पर बैठेंगे और उन्हें इस बात से ऐतराज है।

- Advertisement -
YouTube video

डायलॉग्स ने फूंकी जान (Sarfira Movie Trailer)

Sarfira Movie Trailer इसके बाद वो लोगों को ये बोलते हुए भड़काते हैं कि 1 रुपए फ्लाइट टिकट की कीमत है या फिर लोगों की जान की? इसके बाद अक्षय कुमार के सभी सपनों पर पानी फिर जाता है। लेकिन उनकी मां फिर उन्हें हिम्मत देती हैं और अक्षय कुमार का हौसला बढ़ जाता है, वो खड़े होते हैं और कदम तेजी से आगे बढ़ाते हैं।

Sarfira Movie Trailer इस ट्रेलर में न सिर्फ सबकी एक्टिंग शानदार लग रही है बल्कि डायलॉग्स भी काफी मजेदार हैं। जब एक शख्स अक्षय से पूछता है कि तुम कौन हो? और वो जवाब देते हैं वो आम आदमी, जो 1 रुपए जेब में लेकर भी उड़ने के सपने देख सकता है।ज् तो अक्षय की डायलॉग डिलीवरी काफी इंटेंस लगती है।

फिल्म में ये आएंगे नजर (Sarfira Movie Trailer)

Sarfira Movie Trailer इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के अलावा राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी नजर आने वाले हैं। साथ ही एक्टर सूर्या ने इस फिल्म में एक कैमियो किया है। बता दें, ये फिल्म तमिल फिल्म सोरारई पोटरू का बॉलीवुड रीमेक है। ये साउथ फिल्म काफी बड़ी हिट है, ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-