Sanjay Dutt With Kids ‘खलनायक’ स्टार संजय दत्त ने खास अंदाज में जुड़वां बच्चों को क‍िया Birthday Wish, फैमिली संग स्कूटर पर बैठे नजर आए

Khabarwala 24 News New Delhi : Sanjay Dutt With Kids फिल्म जगत के ‘खलनायक’ स्टार संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अपने जुड़वा बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता ने दिल को छू लेने वाले नोट के साथ अनदेखी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Sanjay Dutt With Kids फिल्म जगत के ‘खलनायक’ स्टार संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अपने जुड़वा बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेता ने दिल को छू लेने वाले नोट के साथ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें कि ‘खलनायक’ अभिनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को अपडेट रखते हैं। ऐसे में फैमिली या अपने बच्चों के लिए अपने अटूट प्यार को व्यक्त करने का वह कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

- Advertisement -

जुड़वा बच्चों के साथ दो तस्वीरें पोस्ट (Sanjay Dutt With Kids)

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ अभिनेता ने पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वा बच्चों के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ संजय ने लिखा ‘प्यारी शारू और इकरा आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! भगवान आपको हमेशा सफलता और खुशियां दें।’

और जो कुछ भी करें वह ध्यान से करें (Sanjay Dutt With Kids)

उन्होंने लिखा ‘आप दोनों कड़ी मेहनत करें और जो कुछ भी करें वह ध्यान से करें। आप आगे बढ़ने वाले बनें और सबसे जरूरी बात हमेशा विनम्र रहें। मैं आप दोनों से प्यार करता हूं। आप दोनों के लिए आने वाला साल बेहद खूबसूरत रहे। आप दोनों को भगवान आशीर्वाद दें।’

स्कूटर पर बैठकर मुस्कुरा रहे बच्चे (Sanjay Dutt With Kids)

शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेता इकरा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि शाहरान उनके करीब खड़े हैं और वे सभी एक साथ पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में संजय, मान्यता और उनके बच्चे स्कूटर पर बैठकर तस्वीर के लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

21 अक्टूबर, 2010 को पेरेंट्स बने (Sanjay Dutt With Kids)

संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता 21 अक्टूबर, 2010 को जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा के पेरेंट्स बने थे। इस बीच पेशेवर काम की बात करें, तो संजय दत्त पिछले साल 2023 की तमिल फिल्म ‘लियो’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

पत्नी मान्यता का बिजनेस दुबई में है (Sanjay Dutt With Kids)

संजय दत्त की आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें, तो उनकी झोली में ‘डबल स्मार्ट’, ‘बाप’ और ‘केडी- द डेविल’ जैसी फिल्में हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता का बिजनेस दुबई में है और वह दोनों बच्चों के साथ वहीं पर रहती हैं। मान्यता अक्सर बच्चों के साथ मुंबई आती रहती हैं।

बच्चों को भारत लाने बारें कही बात (Sanjay Dutt With Kids)

एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बच्चों के भारत आने को लेकर कहा था ‘वे बिल्कुल यहां हो सकते थे, लेकिन मैं देखता हूं कि उन्हें वहां अच्छा लग रहा है। उन्हें अपना स्कूल और वहां पर मजा आ रहा है। मेरी पत्नी का काम भी वहीं पर है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News