CLOSE

Sanjay Dutt तीसरा फेरा ले रहे थे संजय दत्त, और इस सुपरस्टार को लगा दिया था फोन, जानिए किस्सा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Sanjay Dutt बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त 65 साल की उम्र पार कर चुके हैं। वहीं उन्हें फिल्मी दुनिया में काम करते हुए करीब 43 साल हो गए हैं। संजय दत्त ने करीब 22 साल की उम्र में फिल्म ‘रॉकी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे थे और आज तक वे फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए हैं।

संजय दत्त की फिल्में और एक्टिंग काफी चर्चा में रही हैं। वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ भी किसी से छिपी नहीं है। उनके कई अफेयर रहे हैं। जबकि एक्टर ने तीन-तीन शादी की. एक्टर ने अपनी एक शादी के दौरान तो तीसरे फेरे से ही एक सुपरस्टार को फोन लगा दिया था। ये किस्सा खुद उसी सुपरस्टार ने सुनाया था जिसे ‘संजू बाबा’ ने कॉल किया था।

संजय ने सलमान को किया था कॉल (Sanjay Dutt)

अपनी शादी के दौरान तीसरा फेरा लेते हुए संजय दत्त ने सलमान खान को फोन लगा दिया था। बता दें कि संजय दत्त और सलमान खान के बीच गहरी दोस्ती है। बॉलीवुड गलियारों में आज भी दोनों की पक्की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। इस बात का इससे बढ़िया उदाहरण क्या होगा कि संजय ने शादी के दौरान फेरों के खास पलों के बीच सलमान को फोन लगा दिया था।

- Advertisement -

बाबा फिर से आप शादी कर रहे हैं? (Sanjay Dutt )

एक बार सलमान खान शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे। तब उन्होंने ये किस्सा सुनाया था। सलमान ने कहा कि संजय दत्त ने मुझे शादी के लिए कन्वेंस किया था। आगे सलमान ने बताया कि, एक दिन उनका फोन आया और कहा कि मेरी शादी हो रही है। मैंने कहा सच में क्या? बाबा फिर से आप शादी कर रहे हैं? तब संजू ने कहा कि तीसरा फेरा चल रहा है। फिर सलमान ने कहा कि मुझे उन्होंने तीसरे फेरे से फोन कर दिया था।

सलमान खान और संजय दत्त का वर्कफ्रंट (Sanjay Dutt)

बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो आखिरी बार वे फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे जो कि सुपरहिट रही थी। हाल ही में एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू की है। वहीं संजय दत्त की फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई है। इससे पहले एक्टर ने हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर अपकमिंग फिल्म ‘KD’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-