CLOSE

Sanasaeed कुछ कुछ होता है की अंजलि का नए अंदाज में अवतार !

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Sanasaeed शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान की बेटी ‘छोटी अंजलि’ का किरदार निभाने वाली सना सईद को कौन भूल सकता है? अपने मासूम चेहरे और शानदार अभिनय से सना ने लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी।

हालाँकि, इसके बाद वह कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से गायब रहीं, लेकिन अब सना एक नए अंदाज में वापसी कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

टीवी की दुनिया तक का सफर (Sanasaeed)

कुछ कुछ होता है के बाद सना सईद ने बादल और हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से दूरी बना ली। हालाँकि, उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की और बाबुल का आंगन छूटे ना, लो हो गई पूजा इस घर की, कॉमेडी सर्कस और लाल इश्क जैसे हिट शोज़ में काम किया।

- Advertisement -

मिली ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से फिर पहचान (Sanasaeed)

सना सईद को करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया। इस फिल्म ने उन्हें एक बार फिर इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। लेकिन इसके बाद सना ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहीं।

सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय (Sanasaeed)

35 साल की सना सईद आज फिटनेस की मिसाल हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस रूटीन की तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस भी काफी प्रेरित होते हैं। सना के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने उन्हें फिटनेस फ्रीक बना दिया है। उनकी हर पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं, जो बताता है कि उनके फैंस उनके इस नए रूप को कितना पसंद कर रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-