CLOSE

Same Eyes Same Expression वहीं आंखें वहीं एक्सप्रेशन, हूबहू श्रीदेवी है ये लड़की, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया दूसरी श्रीदेवी हैं मिस हवा हवाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Same Eyes Same Expression श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की लीजेंड एक्ट्रेसेज में से एक श्रीदेवी ही हैं जिन्हें पहली फीमेल सुपरस्टार का टैग मिला था। साउथ सिनेमा से हिंदी सिनेमा में आकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से एक यादगार फिल्में कीं। उनके किरदार आज भी उनके फैन्स के दिलों में जिंदा हैं।

चाहें वह चांदनी बनकर आईं या लम्हे की पल्लवी या मिस हवा हवाई उनके ये किरदार और लुक आइकॉनिक हैं। कोई उनकी बराबरी नहीं कर सका और लगता है कि भविष्य में भी कोई उस पायदान पर कदम नहीं रख पाएगा। हालांकि उन्हीं के कुछ फैन्स हैं जो उनके जैसा मेकअप करके उनकी एक्टिंग करके उनकी याद ताजा करवा देते हैं।

हूबहू श्रीदेवी जैसी अदाएं हैं दीपाली की (Same Eyes Same Expression)

श्रीदेवी की इस फैन का नाम दीपाली चौधरी है. दीपाली श्रीदेवी की तरह मेकअप कर वीडियो बनाने के लिए जानी जाती हैं. इस वीडियो में दीपाली श्रीदेवी के गाने ‘एक आंख मारूं’ पर अपने एक्सप्रेशन से कमाल दिखाती नजर आ रही हैं. दीपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

- Advertisement -

अभी तक कोई मिलने नहीं आया आपसे (Same Eyes  Same Expression)

एक ने लिखा, बॉलीवुड से अभी तक कोई मिलने नहीं आया आपसे? एक ने लिखा, सेम टु सेम श्रीदेवी। एक बोला, दूसरी श्रीदेवी। एक ने लिखा, क्या आप श्रीदेवी की बहन हो ? एक ने सलाह दी आपको फिल्मों के लिए भी ऑडिशन देने चाहिए। बता दें कि दीपाली ने ये वीडियो 24 अप्रैल को शेयर की थी। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-