मुंबई, 30 नवंबर (khabarwala24)। टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को अपडेट देती रहती हैं। रविवार को उन्होंने परिवार संग यादगार लम्हें सोशल मीडिया पर शेयर किए।
अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें बच्चों के साथ बिताए पल शामिल हैं। कुछ तस्वीरों में वह परिवार के साथ नजर आ रही हैं और कुछ में सेलिब्रेशन के पल शामिल हैं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नवंबर मेरे लिए बहुत खास महीना है, हमारी बेटियों को समर्पित महीना है। यह महीना दुआओं और सीखों से भरा होता है।”
पोस्ट पर रुबीना के फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट करके प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
बता दें कि रुबीना और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शिमला में पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर गणपति पूजा के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने लगभग चार साल तक डेटिंग की थी।
हालांकि, दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव थे। खबरें ये भी थीं कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे को तलाक देने वाले हैं, लेकिन टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में दोनों ने साथ में हिस्सा लिया था। हालांकि, शो में दोनों ने किसी को इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि दोनों के बीच अनबन है।
शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को ज्यादा वक्त दिया था और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की थी, और आखिर में, दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गए और खूबसूरत जोड़ी टूटने से बच गई।
दोनों हाल ही में कलर्स के शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आए थे। शो में मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट थे। शो में कई सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ नजर आए थे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


