मुंबई, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। अभिनेता रणवीर शौरी और सिकंदर खेर अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मंगलवार को मेकर्स ने गाना रिलीज कर दिया।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर गाना रिलीज किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “वाइब पूरी तरह ऑन, एनर्जी बिना रुके! सॉन्ग ‘मेकअप’ रिलीज हो गया है।
वेडिंग पार्टी डांस सॉन्ग मेकअप को रेव शेरगिल, मीनु काले, त्रिशा काले और आशिमा महाजन ने मिलकर गाया है और लिरिक्स शेरगिल ने दिए हैं। वहीं, म्यूजिक रेव शेरगिल ने तैयार किया है। मेकर्स ने पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था।
बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ में जहां रणवीर शौरी एक दिलफेक आशिक की भूमिका अदा कर रहे हैं, वहीं सिकंदर दबंग अंदाज में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
फिल्म में दोनों के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म में हर्षवर्धन सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पुराने जमाने के पॉप कल्चर को आज के दर्शकों की पसंद के साथ जोड़ती है।
फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का निर्देशन परन बावा ने किया है, जो फिल्म ‘रंग दे बसंती’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, और ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में जाने जाते हैं।
फिल्म को सोमा सिंह देओ और मजाहिर अब्बास मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि, परवेज आलम खान और ऋषि राज इसके सह-निर्माता हैं।
वहीं, फिल्म का संगीत आई.पी. सिंह, रेव शेरगिल, प्रशांक बेवर और हर्षवर्धन सिंह देओ ने तैयार किया है। गानों की कोरियोग्राफी ध्रुव धाला ने की है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है।
शानदार कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ दर्शकों को एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजन का वादा करती है। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


