CLOSE

Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा की ‘टाइगर’, अब इस खास दिन पर होगी रिलीज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा भारतीयों जंगलों के बीच एक ‘टाइगर’ की कहानी लेकर आ रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘टाइगर’ है जो इसी महीने रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए दी है। प्रियंका ने पोस्ट लिखते हुए फिल्म के बारे में भी बताया है।

‘टाइगर’ 22 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- ”टाइगर… एक ऐसी कहानी जो जंगल को पकड़ती है और उसके भीतर होने वाली हर चीज को सामने लाती है- प्यार, स्ट्रगल, भूख, अस्तित्व और बहुत कुछ की कहानियां।’

- Advertisement -

फिल्म की क्या है कहानी? (Priyanka Chopra)

प्रियंका ने आगे लिखा- ‘भारत के हलचल भरे जंगलों में, जहां बड़े और छोटे, डरपोक और राजसी जीव घूमते हैं, वहां अंबा है- एक टाइमलेस लेगेसी वाला बाघ। वह अपने बच्चों की इतने प्यार से देखभाल करती है कि मां और बच्चे के बीच का खूबसूरत रिश्ता शानदार ढंग से चमकता है । इस फिल्म की शूटिंग इस खूबसूरत फैमिली पर 8 साल तक चली।’

इस दिन पर होगी रिलीज (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में फिल्म से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस भी बताया। उन्होंने लिखा- ‘इस अविश्वसनीय कहानी को अपनी आवाज देने और इस फिल्म के जरिए से जंगलों की खोज करने में मुझे बहुत मजा आया। मैं आप सभी के हमारे साथ जंगल का आनंद लेने का इंतजार नहीं कर सकती ! इस अर्थ डे, 22 अप्रैल को आपकी स्क्रीन पर ‘टाइगर’।’

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-