पॉडकास्ट में अभिनेत्री पत्रलेखा ने बताया अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी का अनुभव

मुंबई, 5 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में शादी की थी। इसी साल जुलाई में उन्होंने बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।यह प्रेग्नेंसी प्लांड थी या फिर ये उन्हें मिला एक बहुत बड़ा सरप्राइज है, इस बारे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 5 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में शादी की थी। इसी साल जुलाई में उन्होंने बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

यह प्रेग्नेंसी प्लांड थी या फिर ये उन्हें मिला एक बहुत बड़ा सरप्राइज है, इस बारे में पत्रलेखा ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बात की। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है।

- Advertisement -

पॉडकास्ट की होस्ट सोहा अली खान ने पत्रलेखा से पूछा कि क्या उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए कोई प्लान बनाया था या फिर यह उनके लिए एक सरप्राइज था? इस पर पत्रलेखा ने कहा कि उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही थी तो वह पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गई थीं।

इस दौरान राजकुमार राव भी उनके साथ थे। यहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। यह सुनने के बाद हम दोनों हैरान भी थे और बहुत खुश भी।

एक्ट्रेस पत्रलेखा ने 2014 में आई फिल्म सिटी लाइट्स में अभिनेता राजकुमार के साथ काम किया था। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, मुझे लगभग दो सप्ताह तक बहुत सारा वड़ा पाव खाने की तलब रही, लेकिन मैंने नहीं खाया। मेरे पति राज मेरा पहले से ज्यादा ख्याल रखने लगे।

- Advertisement -

पत्रलेखा ने बताया कि राजकुमार राव ऐसे इंसान नहीं हैं, जो मुझे बताते रहें कि क्या करना है या क्या खाना है, वह मुझे अपनी मर्जी से जीने देते हैं, लेकिन मैं महसूस कर सकती हूं कि वह कितने चिंतित हैं। खासकर जब से वह शूटिंग के लिए बाहर गए हैं और मुंबई में नहीं हैं। वह हर दिन हालचाल जानने के लिए फोन करते हैं, पूछते हैं कि मैंने खाना खाया या नहीं, मैं ठीक हूं या नहीं और कैसा महसूस कर रही हूं।

अपनी फिटनेस के बारे में अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि वह 10 साल की उम्र से एक्सरसाइज करती आ रही हैं। गर्भवती होने तक भी वह जिम में व्यायाम करती रहीं। उन्हें एक्सरसाइज करना पसंद है।

यह नया एपिसोड जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होगा। इसमें डॉ. रंजना धन्नू भी पत्रलेखा के साथ दिखाई देंगी।

जेपी/वीसी

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News