Panchayat Trailer ‘पंचायत’ कब रिलीज होगा का ट्रेलर? डेट का किया गया ऐलान; जानिए कब देख पाएंगे वेब सीरीज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Panchayat Trailer साल 2020 में लॉकडाउन के समय लोगों का झुकाव वेब सीरीज की तरफ ज्यादा बढ़ गया। कुछ वेब सीरीज को तो बहुत ही पसंद किया गया और मेकर्स अब उनके आगे के सीजन लेकर आ रहे हैं। उन वेब सीरीज में से एक ‘पंचायत’ भी है जिसका तीसरा सीजन अब आने वाला है। इसका पहला सीजन 2020 में आया और दूसरा सीजन 2022 में आया था। अब ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन इसी साल रिलीज होने वाला है।

‘पंचायत 3’ के पोस्टर से लेकर टीजर तक और रिलीज डेट से लेकर ट्रेलर की रिलीज डेट का इंतजार फैंस को काफी रहा है। अब मेकर्स और कास्ट ने ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर कब आएगा उसकी तारीख भी बता दी है। आइए चलिए आपको भी वो तारीख बता देते हैं।

‘पंचायत’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा ? (Panchayat Trailer)

‘पंचायत’ वेब सीरीज को टीवीएफ यानी द वायरल फीवर नाम के प्रोडक्शन में बनाया गया है। इसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ‘पंचायत’ का एक पोस्टर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में बताया गया, ‘ट्रेलर की तारीफ लॉक हो गई है।’ पोस्टर के ऊपर लिखा है कि ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा।

- Advertisement -

बहुत ही धमाल मचाने वाली है (Panchayat Trailer)

इस पोस्टर को देखकर आप आने वाली सीरीज की असल कहानी समझ सकते हैं। फिर भी वेब सीरीज देखने में काफी मजा आने वाला है। इसमें सचिव जी और प्रधान की बेटी की लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। वहीं बकासुर और प्रधान की दुश्मनी भी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर ‘पंचायत 3’ बहुत ही धमाल मचाने वाली है।

28 मई को रिलीज होगी ‘पंचायत’ (Panchayat Trailer)

दीपिक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी ‘पंचायत’ की तीनो सीरीज लाजवाब रही है। ‘पंचायत 3’ आने वाली 28 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, सांविका और नीना गुप्ता अहम रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पंचायत’ यहीं नहीं रुकेगी बल्कि इसका चौथा पार्ट भी आने वाले एक-दो साल में रिलीज किया जा सकता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-