CLOSE

Panchayat Season 3 रिवील की ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट तो झल्लाए फैंस, बोले- ‘बैठकर लौकी छिलवा …’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Panchayat Season 3 ‘पंचायत सीजन 3’ बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ये साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है । पंचायत सीजन 3 सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। पहले जहां पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो वहीं अब मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अब मेकर्स ने बड़े ट्विस्ट के साथ ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट अनाउंस की है।

दरअसल प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पंचायत सीजन 3 टीजर वीडियो शेयर किया है और कहा है कि Panchayat3date,com पर जाकर लॉकी हटाइए और सीरीज की रिलीज डेट जानिए। लेकिन यह सिर्फ एक मजाक साबित हुआ। क्योंकि लिंक खोलने के बाद लौकी और कुछ कैप्शन के अलावा कुछ नहीं दिखा। मेकर्स का ये मजाक झेलने के बाद फैंस चिढ़ गए हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

- Advertisement -

Panchayat season 3 रिवील की 'पंचायत 3' की रिलीज डेट तो झल्लाए फैंस, बोले- 'बैठकर लौकी छिलवा... '

झल्लाए फैंस (Panchayat Season 3)

पंचायत सीजन 3 टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा- ‘बैठकर लौकी छिलवा रहे हो, और कितना तड़पाओगे.’ दूसरे शख्स ने लिखा- ‘डेट जानने के लिए जी-मेल एक्सेस चाहिए, सच में प्राइम वीडियो. अगली बार बेहतर तरीके से चिढ़ाना।’ इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- ‘गुमराह करना बंद करो सीधा-सीधा पूछता है कब निकलेगा।’

Panchayat season 3 रिवील की 'पंचायत 3' की रिलीज डेट तो झल्लाए फैंस, बोले- 'बैठकर लौकी छिलवा... '

- Advertisement -

नौटंकी मत कर, ‘देख रहा है ना बिनोद कैसे सताया जा रहा है…’ (Panchayat Season 3)

एक यूजर ने कमेंट किया- ‘प्राइम को अनफॉलो करने का टाइम आ गया।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कितना बड़ा वाला चोमू है प्राइम। सुबह से दिमाग खराब कर रखा है। बड़ा नौटंकी मत कर। देख रहा है ना बिनोद कैसे सताया जा रहा है।

Panchayat season 3 रिवील की 'पंचायत 3' की रिलीज डेट तो झल्लाए फैंस, बोले- 'बैठकर लौकी छिलवा... '

‘पंचायत 3’ के बारे में जानिए (Panchayat Season 3)

‘पंचायत 3’ की कहानी की बात करें तो ये शहर से आए एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है, जो गांव में नौकरी करने पर खुद को अपनी जड़ों से बाहर महसूस करता है।

Panchayat season 3 रिवील की 'पंचायत 3' की रिलीज डेट तो झल्लाए फैंस, बोले- 'बैठकर लौकी छिलवा... '

अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा में ग्राम पंचायत के सचिव की नौकरी मिलती है। सीरीज गांव के रीति-रिवाजों और जिंदगी से अनजान इस शख्स का एक्सपीरियंस दिखाती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-