CLOSE

No Entry 2 न सलमान, न फरदीन, अब जमेगी नई तिकड़ी !

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: No Entry 2 साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ का निर्देशन की कमान अनीस बज्मी ने संभाली और बोनी कपूर के प्रोडक्शन में फिल्म तैयार हुई। फिल्म ने अपनी मजेदार कहानी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर के साथ फरदीन खान ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया।

बॉक्स ऑफिस पर यह उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। दर्शकों के लिए ये फिल्म आज भी यादगार मानी जाती है। अब काफी समय से इसके सीक्वल को लेकर खबरें आ रही हैं जिसकी कास्टिंग पर बोनी कपूर ने अब खुलासा कर दिया है।

इन एक्टर्स की तिकड़ी दिखेगी ( No Entry 2)

कुछ महीने पहले खबर आई थी कि ‘नो एंट्री 2’ की कास्ट को बदल दिया गया है। फ्रेश कास्ट में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ का नाम सामने आया था। अब बोनी कपूर ने हाल ही में जूम के साथ बातचीत में खुलासा किया कि नो एंट्री के सीक्वल में वो नई तिकड़ी सामने लाने वाले हैं।

- Advertisement -

वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बाद अर्जुन कपूर का नाम सीक्वल के लिए कन्फर्म हो गया है। बोनी ने कहा, ‘वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री स्टोरी में भी देखने को मिलेगी। आज दिलजीत बहुत बड़े हैं। उनकी फैन-फॉलोइंग गजब की है। मैं इसे आज के समय में प्रासंगिक बनाना चाहता था। इसीलिए मैंने यह कास्टिंग की।’

दिसंबर से शुरू हो सकती शूटिंग (No Entry 2)

फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है। मेकर्स फिल्म को ‘नो एंट्री’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर ही रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है। इस फिल्म के माध्यम से पर्दे नई जोड़ियां देखने को मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

‘नो एंट्री’ में नजर आए थे ये सितारे (No Entry 2)

‘नो एंट्री’ 26 अगस्त 2005 को रिलीज हुई थी जो करीब 20 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई थी। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के अलावा सेलिना जेटली, बिपाशा बसु, लारा दत्ता और ईशा देओल भी नजर आई थीं। अब देखना यह है कि फिल्म के सीक्वल में कौन-कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-