Khabarwala 24 News New Delhi: Netflix Could Increase Price of Standard Plan नेटफ्लिक्स इस साल के अंत तक अपने चुनिंदा प्लान की कीमतें बढ़ा सकता है। स्लैशडॉट की रिपोर्ट के अनुसार, जेफरीज नाम की एक रिसर्च फर्म ने ये दावा किया है
Netflix Could Increase Price of Standard Plan कि नेटफ्लिक्स तीन कारणों से Q4 या दिसंबर 2024 तक अपने स्टैंडर्ड और Ad-सपोर्टेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
2024 के अंत तक बढ़ सकती हैं कीमतें? (Netflix Could Increase Price of Standard Plan)
Netflix Could Increase Price of Standard Plan आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के स्टैंडर्ड प्लान की कीमत जनवरी 2022 में बढ़ाई गई थी, इसलिए अब लग रहा है कि कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि ये इंडस्ट्री की तुलना में सबसे कम संभव कीमत पर Ad-सपोर्टेड प्लान भी पेश कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव स्पोर्ट्स भी जोड़ा है। रिसर्च फर्म का कहना है कि यही कारण हैं कि नेटफ्लिक्स 2024 के अंत तक कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है।
प्लान पिछले साल हुए थे महंगे (Netflix Could Increase Price of Standard Plan)
Netflix Could Increase Price of Standard Plan इससे पहले नेटफ्लिक्स ने अक्टूबर 2023 में केवल अपने बेसिक और प्रीमियम प्लान की कीमतों में वृद्धि की थी। हालांकि, रिसर्च फर्म का दावा है कि नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान को हटा भी सकता है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि नए प्लान्स 2025 में पेश किए जा सकते हैं।
सुधार बढ़ोतरी की वजह (Netflix Could Increase Price of Standard Plan)
Netflix Could Increase Price of Standard Plan इसके अलावा, नेटफ्लिक्स ने पहले कहा था (2025 में WWE रॉ की घोषणा के बाद) कि यह मेंबर्स से प्लेटफॉर्म में किए जाने वाले सुधारों के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा चार्ज कर सकता है। इसलिए, कीमतों में बढ़ोतरी की ये खबर सच हो सकती है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल इसकी भी कोई जानकारी नहीं है कि भारत में भी कीमतें बढ़ेंगी या नहीं।
ये आ रहे हैं नए शो और सीरीज ()
Netflix Could Increase Price of Standard Plan रिसर्च फर्म का कहना है कि नेटफ्लिक्स इस पूरे साल में साल के अंत में कीमतें बढ़ाने के लिए खुद को तैयार कर रहा है। दिसंबर/2025 में क्रिसमस NFL गेम, 26 दिसंबर को स्क्विड गेम 2 जिसका सीजन 1 अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नेटफ्लिक्स शो रहा है, जनवरी 2025 से शुरू होने वाला WWE रॉ और 2025 में आने वाला स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कीमतों में वृद्धि का कारण बन सकता है।


