CLOSE

Nana Patekar Movies मेहुल-नाना की 3 फिल्में, हिंदी सिनेमा का रुख, आज भी समृद्ध नाना युग, क्रांतिवीर-तिरंगा जैसी सुपरहिट फिल्में, बाखूबी निभाया था रोल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Nana Patekar Movies बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार माने जाते हैं, नाना पाटेकर। उनका काम, उनकी प्रतिभा की सराहना हर कोई करता है। एक्टर के फिल्मों के डायलॉग्स और गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।

असल मायने में ये दो फिल्म ही ऐसी हैं जिसने सही मायने में नाना पाटेकर को फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा सुपरस्टार बना दिया। ये फिल्में हैं क्रांतिवीर और तिरंगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन दो फिल्मों ने नाना को इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बना दिया उसके डायरेक्टर कौन थे और आज कहां हैं। इस डायरेक्टर का नाम है मेहुल कुमार।

कौन हैं मेहुल कुमार (Nana Patekar Movies)

मेहुल कुमार की बात करें तो वे इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई सारी फिल्में बनाई हैं लेकिन उनकी कुछ फिल्में एक्टर नाना पाटेकर के लिए वरदान साबित हुईं। मेहुल कुमार का जन्म गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी गुजराती फिल्में बनाकर ही की। कई गुजराती फिल्में बनाने के बाद उन्होंने शबाना आजमी को कास्ट करते हुए फिल्म अनोखा बंधन बनाई। फिल्म को काफी पसंद किया गया।

- Advertisement -

हिंदी सिनेमा का रुख (Nana Patekar Movies)

उन्होंने हिंदी सिनेमा की तरफ ठीक तरह से रुख किया। इसके बाद उन्होंने लव मैरिज, मरते दम तक, जंगबाज, नाइंसाफी, आसमान से ऊंचा, आंसू बने अंगाले समेत कई फिल्में बनाईं। उन्होंने गोविंदा और अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर्स को कास्ट किया लेकिन इसके बाद उन्होंने अनकन्वेंशनल रोल करने वाले नाना पाटेकर को कॉमर्शियल सिनेमा में बड़ा लीड रोल दे दिया। धारणाएं टूटीं. भ्रम हटे। नए युग की शुरुआत हुई नाना युग की।

आज भी समृद्ध है युग (Nana Patekar Movies)

ये युग आज भी समृद्ध है और फल-फूल रहा है। हाल ही में नाना पाटेकर की फिल्म वनवास आई है। आज भी वे 73 साल की उम्र में लीड रोल कर रहे हैं। धड़ाधड़ कॉमर्शियल फिल्में कर रहे हैं लेकिन 1992 में आई तिरंगा फिल्म से इसकी शुरुआत हुई थी। फिल्म में राज कुमार के साथ नाना की जोड़ी ऐसी जमी की आज भी इसकी मसाल दी जाती है।

मेहुल-नाना की 3 फिल्में (Nana Patekar Movies)

मेहुल और नाना पाटेकर ने साथ में साल 1992 में तिरंगा की। फिल्म सक्सेसफुल रही। इसके बाद दोनों की जोड़ी साल 1994 में फिल्म क्रांतिवीर में देखने को मिली। इस फिल्म में भी उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया। क्रांतिवीर के डायलॉग तो आज की जनरेशन को भी पता हैं। इसके अलावा साल 1999 में नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन को लेकर उन्होंने फिल्म कोहराम बनाई। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

- Advertisement -

बाखूबी निभाया था रोल (Nana Patekar Movies)

भले ही फिल्म में अमिताभ का लीड रोल था लेकिन नाना भी फिल्म में सेकेंड लीड में थे और अपना रोल बाखूबी निभाया था। नाना तो वैसे इसके अलावा भी अंकुश, दीक्षा, दिशा, अग्नि साक्षी, यशवंत, अंगार, खामोशी और युगपुरुष समेत कई सारी फिल्मों में अभिनय किया लेकिन क्रांतिवीर और तिरंगा वो फिल्में थीं जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा ख्याति दिलाई।

अब क्या कर रहे मेहुल (Nana Patekar Movies)

साल 2004 में मेहुल कुमार ने मनोज बाजपेयी, संजय कपूर और रवीना टंडन को लेकर जागो फिल्म बनाई थी। इसके 6 साल बाद वे क्रांतिवीर फिल्म का सीक्वल लेकर 2010 में आए थे लेकिन इसके बाद से उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई है। अब उनकी उम्र भी 75 साल की हो गई है। वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उनके 3 बच्चे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-