CLOSE

Munjya OTT Release मुंज्या ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही , घर बैठे अब यहां देखें ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Munjya OTT Release ब्लॉकबस्टर फिल्म मुंज्या के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। अब मुंज्या को घर बैठे देख सकते हैं। मुंज्या डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने पोस्ट करते हुए लिखा- आपने मुंज्या को याद किया और वो अपनी मुन्नी को ढूंढ़ने दौड़ा चला आ गया। सारी मुन्नी पर सतर्क रहें।

टीवी पर आई थी मुंज्या (Munjya OTT Release)

बता दें कि इससे पहले मुंज्या टीवी पर आई थी। फिल्म का स्टार गोल्ड पर प्रीमियर हुआ था। मुंज्या को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया था। फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म Maddock के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स से है। एक तरफ Maddock की स्त्री 2 थिएटर में लगी हुई है। स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है।

- Advertisement -

वहीं साथ ही सुपरहिट फिल्म मुंज्या भी ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। हॉरर कॉमेडी जॉनर पसंद करने वाले फैंस के लिए ये एक साथ डबल ट्रीट से कम नहीं है।

कौन कौन है स्टार (Munjya OTT Release)

आपको बता दें कि मुंज्या में शरवरी वाघ, अभय वर्मा,Sathyaraj और मोना सिंह जैसे स्टार हैं। फिल्म को अमर कौशिक और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया। ये Maddock सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। फिल्म 7 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और स्टार्स की एक्टिंग पर फैंस खूब प्यार लुटाया। क्रिटिकली भी फिल्म को सराहा गया था और वर्ड ऑफ माउथ भी बहुत अच्छा मिला था।

इतनी की थी मुंज्या ने कमाई (Munjya OTT Release)

30 करोड़ के बजट में बनी मुंज्या ने 132 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 2024 की 6th हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई थी। फिल्म का गाना तरस नहीं आया भी काफी चर्चा में रहा था। शरवरी वाघ के डांसिंग मूव्स बहुत पसंद किए गए थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-