Maharani 3 सेट पर आते ही बन जाती हैं ‘रानी भारती ‘, हुमा कुरैशी की तरीफ में बोलें ‘महारानी 3’ के डायरेक्टर सौरभ भावे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Maharani 3 महारानी 3 के डायरेक्टर सौरभ भावे ने एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की तारीफ की है। तारीफ करते हुए डायरेक्टर ने कि हुमा कुरैशी अपने काम को लेकर बहुत ही अच्छी है वह सेट पर आते ही अपने किरदार रानी भारती में आ जाती है। उनके साथ काम करना खुशी की बात थी। वह बहुत प्रोफेशनल हैं।

महारानी 3 के डायरेक्टर ने की तारीफ (Maharani 3)

‘महारानी 3’ के निर्देशक सौरभ भावे ने एक्‍ट्रेस हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि हुमा कुरैशी अपने काम को लेकर इतनी खास हैं कि सेट पर आते ही वह अपने मुख्य किरदार ‘रानी भारती’ में आ जाती हैं। शो में हुमा एक गृहिणी की भूमिका निभाती हैं, जो एक घटना के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है।

हुमा संग काम कर हुईं खुशी (Maharani 3)

शो के आगामी सीजन में वह अपने राजनीतिक विरोधी नवीन कुमार (अमित सियाल) का मुकाबला करती नजर आएंगी। हुमा के साथ काम करने को लेकर सौरभ ने कहा, “हुमा के साथ काम करना खुशी की बात थी। वह बहुत पेशेवर कलाकार हैं। वह सेट पर बहुत विनम्र और मजेदार तरीके से रहती हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मेरा मानना है कि फिल्म के सेट की ऊर्जा स्क्रीन पर दिखाई देती है। वह सेट पर कदम रखते ही ‘रानी भारती’ बन जाती हैं।”

- Advertisement -

सोनी लिव पर 7 मार्च को आएगी सीरीज (Maharani 3)

उन्होंने कहा, ”हुमा ने इतने अच्छे तरीके से अपने बिहारी लहजे वाले किरदार को निभाया, कोई नहीं कह सकता कि वह बिहार या भारत के किसी ग्रामीण हिस्से से नहीं हैं। हमारे पास सबसे बहुमुखी अभिनेत्री हैं। महारानी एक बहुत लोकप्रिय शो है। सेट पर कलाकारों और क्रू ने मुझे घर जैसा महसूस कराया है।”सीरीज ‘महारानी’ 7 मार्च को सोनी लिव पर आएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-